{"_id":"db9eb17d066abe2a49a195ac83adc9cf","slug":"if-anyone-colors-anyone-forced-way-than-police-take-legal-action","type":"story","status":"publish","title_hn":"जबरन रंग लगाने से पहले ये पढ़ लें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जबरन रंग लगाने से पहले ये पढ़ लें
अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
Updated Mon, 17 Mar 2014 07:51 AM IST
विज्ञापन
होली के अवसर पर किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए शहर में पुलिस बल तैनात रहेगा। पुलिस ऐसे लोगों पर नजर रखेगी जो किसी पर जबरन रंग डालते है।
विज्ञापन
शिकायत पर ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। एसपी देहात डा. ब्रजेश कुमार ने बताया कि दादरी, बिलासपुर, दनकौर, जेवर समेत कस्बों में अलग-अलग समुदायों के लोग रहते हैं।
विज्ञापन
ऐसे में किसी दूसरे समुदाय के लोगों पर कोई जबरन रंग न डाल दे। ऐसी स्थिति से बचाने के लिए संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल सारा दिन तैनात रहेगा। सार्वजनिक स्थानों पर किसी भी स्थिति में उत्पात नहीं मचाने दिया जाएगा।
विज्ञापन
तेज गति से वाहनों को चलाने से रोकने के लिए यातायात पुलिस के सिपाही भी तैनात रहेंगे। अगर कोई जबरन रंग डालने की शिकायत करता है तो दोषी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।