फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Icy winds increase cold in Delhi-NCR chances of rain on January 9

Weather: बर्फीली हवा ने दिन में भी बढ़ाई ठिठुरन, पूरे दिन रहा सीवियर कोल्ड सा कंडीशन, जानें कैसा रहेगा रविवार

Sat, 06 Jan 2024 10:09 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 06 Jan 2024 10:09 PM IST
सार

Cold in Delhi: दिल्ली का मयूर विहार इलाका शनिवार को राजधानी में सबसे ठंडा रहा। यहां का अधिकतम तापमान 13.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

विज्ञापन
Icy winds increase cold in Delhi-NCR chances of rain on January 9
दिल्ली में सर्दी का सितम जारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली-एनसीआर में चल रही ठंडी हवाओं से ठिठुरन बढ़ी हुई है। शनिवार को भी धूप नहीं निकली। दिन भर बादल छाए रहे। हालांकि हवाओं के रुख में आए बदलाव के कारण तापमान में मामूली बढ़त दर्ज की गई। आने वाले दिनों में भी तापमान में बढ़ोतरी के आसार हैं। प्रादेशिक मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, शनिवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 15.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से चार डिग्री कम है। वहीं न्यूनतम तापमान 8.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से दो डिग्री अधिक है।

विज्ञापन

शनिवार को दिल्ली के अधिकतर इलाकों में सीवियर कोल्ड डे जैसी स्थिति रही। सुबह से ही मौसम सर्द रहा। दोपहर में भी धूप नहीं निकलने के कारण लोगों को कंपकंपी महसूस हुई। वहीं शाम ढलते ही ठंड भी बढ़ गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विभाग के मुताबिक रविवार को दिन के समय आसमान साफ रहेगा। सुबह के समय मध्यम स्तर का कोहरा रह सकता है। इस दौरान अधिकतम तापमान 16 डिग्री और न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार हैं। दिल्ली में पूरे सप्ताह सुबह के समय हल्का कोहरा छाए रहने का अनुमान है। जबकि नौ जनवरी को हल्की बारिश या बूंदा-बांदी के आसार हैं।

विज्ञापन

मयूर विहार रहा सबसे अधिक ठंडा इलाका
दिल्ली का मयूर विहार इलाका शनिवार को राजधानी में सबसे ठंडा रहा। यहां का अधिकतम तापमान 13.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं जाफरपुर में 14 डिग्री व नरेला, पालम, रिज क्षेत्र में अधिकतम तापमान 14.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed