{"_id":"63fb7c97122be68b8d0eb377","slug":"icu-facility-will-be-on-one-third-bed-in-aiims-2023-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: एम्स में एक तिहाई बेड पर होगी ICU की सुविधा, मरीजों का घटेगा इंतजार, नहीं होगा आईसीयू के लिए भटकना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: एम्स में एक तिहाई बेड पर होगी ICU की सुविधा, मरीजों का घटेगा इंतजार, नहीं होगा आईसीयू के लिए भटकना
Sun, 26 Feb 2023 09:07 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sun, 26 Feb 2023 09:07 PM IST
सार
एम्स में आने वाले मरीजों की मदद के लिए शुरू किए गए काउंटर जल्द शुरू होंगे। यहां से मरीजों व तीमारदारों सभी प्रकार की जानकारी मिल पाएगी। फिलहाल यहां सामान्य जानकारी दी जा रही है।
विज्ञापन
एम्स, दिल्ली
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), दिल्ली में इलाज करवाने आ रहे मरीजों को आईसीयू के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। आने वाले दिनों में एम्स में करीब एक तिहाई बेड आईसीयू के होंगे। एम्स में लगातार बढ़ रहे मरीजों की संख्या को देखते हुए मास्टर प्लान की योजना में साधारण बेड में 10 फीसदी की बढ़ोतरी की जाएगी। साथ ही अस्पताल में मौजूद कुल बेड में से 30 फीसदी आईसीयू के होंगे। इस दिशा में काम चल रहा है।
विज्ञापन
इस बारे में एम्स में प्रोफेसर डॉक्टर रीमा दादा का कहना है कि एम्स ने हाल ही में जच्चा बच्चा विभाग अलग से शुरू किया है। इसके अलावा सर्जरी विभाग, बुजुर्ग लोगों के लिए जिरियाट्रिक मेडिसिन, प्लास्टिक लसर्जरी और बर्न डिपार्टमेंट को हाल ही में अलग करके शुरू किया गया है। इन्हें अलग करने से कुछ बेड की संख्या बढ़ी है। इनके अलावा एम्स में 3000 बेड अलग से बढ़ाए जाएंगे। इनमें 300 बेड आपातकालीन मरीजों के लिए होंगे। एम्स के मेन गेट और अंदर के कैंपस में मरीजों की भीड़ कम करने के लिए रैन बसेरे बढ़ाए गए हैं।
विज्ञापन
जल्द शुरू होंगे काउंटर
एम्स में आने वाले मरीजों की मदद के लिए शुरू किए गए काउंटर जल्द शुरू होंगे। यहां से मरीजों व तीमारदारों सभी प्रकार की जानकारी मिल पाएगी। फिलहाल यहां सामान्य जानकारी दी जा रही है।
विज्ञापन
आईसीयू की अतिरिक्त सुविधा
एम्स के निदेशक ने सभी विभागों को आदेश दिया है कि वे अपने वार्डों में मौजूद कुछ सामान्य बिस्तरों को आईसीयू और एचडीयू बिस्तरों में बदल दें। अभी एम्स में कुल मौजूद बिस्तरों में 10 फीसदी बिस्तर भी आईसीयू की सुविधा वाले नहीं हैं जबकि एम्स के मास्टर प्लान के तहत कुल बिस्तरों की संख्या के 30 फीसदी बिस्तर आईसीयू की सुविधा वाले होने हैं।