फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   ICCW announce national bravery award for 10 girls 12 boys bharat award to kerala aditya

जम्मू-कश्मीर के दो बच्चों समेत कुल 22 बच्चों को मिला वीरता पुरस्कार

Tue, 21 Jan 2020 01:59 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Tue, 21 Jan 2020 01:59 PM IST
विज्ञापन
ICCW announce national bravery award for 10 girls 12 boys bharat award to kerala aditya
राष्ट्रीय बाल कल्याण परिषद ने 22 बच्चों को दिया वीरता पुरस्कार - फोटो : अमर उजाला

इस साल वीरता पुरस्कार के लिए जिन 22 बच्चों को चुना गया है उनमें दो बच्चे जम्मू-कश्मीर के भी हैं। गैर सरकारी संस्था भारतीय बाल कल्याण परिषद (इंडियन काउंसिल ऑफ चाइल्ड वेलफेयर) ने पुरस्कारों की घोषणा कर दी है। देशभर से चुने गए 22 बच्चों में 10 लड़कियां व 12 लड़के शामिल हैं। एक बच्चे को मरणोपरांत यह पुरस्कार दिया जा रहा है।

विज्ञापन


परिषद पर वित्तीय गड़बड़ी के आरोप के कारण बीते साल बाल विकास मंत्रालय ने खुद को इन पुरस्कारों से अलग कर लिया था। इस कारण बीते साल से परिषद ही पुरस्कार दे रही है। वीरता पुरस्कार के लिए चुने गए बच्चे गणतंत्र दिवस परेड का हिस्सा नहीं होंगे।
विज्ञापन


परिषद ने इस साल से पुरस्कारों के नाम भी बदल दिए हैं। पहले संजय चोपड़ा, गीता चोपड़ा, बापू गेधानी नाम से पुरस्कार दिए जाते थे। इस बार से इनके स्थान पर मार्कंडेय पुरस्कार, ध्रुव पुरस्कार, अभिमन्यु पुरस्कार, प्रह्लाद पुरस्कार, व श्रवण नाम से पुरस्कार दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिषद की संरक्षक गीता सिद्धार्थ ने बताया कि बहुत समय से पुराने नाम पर ही पुरस्कार दिए जा रहे थे इसलिए इनको बदला गया है। इस बार भारत अवार्ड केरल के 15 वर्षीय आदित्य के को दिया जाएगा। जबकि पौड़ी गढ़वाल जिले की 10 वर्षीय राखी को मार्कंडेय पुरस्कार, ओडिशा की 15 वर्षीय पूर्णिमा गिरी व सबिता गिरी को ध्रुव पुरस्कार दिया जाएगा।

अभिमन्यु पुरस्कार केरल के 16 वर्षीय मुहम्मद मुहसिन को व प्रह्लाद पुरस्कार ओडिशा की 10 वर्षीय श्रीमतीबदरा को दिया जाएगा। श्रवण पुरस्कार जम्मू-कश्मीर के 16 वर्षीय सरताज मोहीदीन मुगल को मिलेगा। जम्मू-कश्मीर के ही मुदासिर अशरफ को वीरता पुरस्कार, हिमाचल प्रदेश के पालमपुर की अलाइका को भी वीरता पुरस्कार दिया जाएगा।

पुरस्कार में नकद राशि व पढ़ाई में वित्तीय मदद मिलती है
भारत पुरस्कार के तहत 50 हजार, चार पुरस्कारों के तहत 40 हजार रुपये की राशि व अन्य बच्चों को 20 हजार रुपये की राशि दी जाएगी। इसके अलावा परिषद पढ़ाई के लिए वित्तीय सहायता भी प्रदान करती है।

केंद्र सरकार देती है प्रधानमंत्री बाल पुरस्कार
उल्लेखनीय है कि अब केंद्र सरकार प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार देती है। इसमें इनोवेशन, समाज सेवा, स्कूल संबंधी, कला-संस्कृति, खेल व बहादुुरी के तहत बच्चों का चयन किया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed