{"_id":"b2cb5212658b46463b573af67de6e45f","slug":"ibola-risk-in-delhi-hindi-news-jn","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली से टला नहीं है इबोला का खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली से टला नहीं है इबोला का खतरा
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 13 Aug 2014 06:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली में सोमवार तड़के दिल्ली के इंदिरा गांधी एयरपोर्ट से इबोला वायरस से पीड़ित होने की आशंका में राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराए गए मरीज की अभी तक अंतिम रिपोर्ट नहीं आई है। लिहाजा यह कहना मुश्किल है कि वह इबोला से पीड़ित है या नहीं। हालांकि अस्पताल में की गई जांच के बाद रिपोर्ट में सामने आया है कि मरीज मलेरिया से पीड़ित है।
विज्ञापन
मरीज के रक्त के नमूने को पॉलिमर्ज चेन रिएक्शन (पीसीआर) जांच के लिए नेशनल सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल (एनसीडीसी) भेजा गया है। एनसीडीसी से सैंपल पुणे भेजा जाता है, लेकिन अभी तक रिपोर्ट नहीं आई है।
विज्ञापन
अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एचके कार ने बताया कि मरीज को मलेरिया होने की पुष्टि हो गई है और अस्पताल में उसका इलाज किया जा रहा है। चिकित्सा अधीक्षक ने बताया कि सोमवार के बाद से अभी तक इबोला के किसी भी संदिग्ध मरीज को भर्ती नहीं कराया गया है।
विज्ञापन
उधर, केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से इबोला के लिए जारी की गई हेल्पलाइन नंबर पर देश भर से लोगों के कॉल्स आ रहे हैं। ज्यादातर लोग इबोला के लक्षण और इलाज के बारे में पूछ रहे हैं। कई लोग पूछ रहे हैं कि क्या इबोला का कोई मामला आया है।