फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Ibola patient in Delhi

दिल्ली में मिला इबोला का संदिग्ध मरीज

Tue, 12 Aug 2014 07:57 AM IST
Updated Tue, 12 Aug 2014 07:57 AM IST
विज्ञापन
Ibola patient in Delhi

चेन्नई के बाद सोमवार को दिल्ली में भी इबोला का एक संदिग्ध मरीज सामने आया है। राम मनोहर लोहिया अस्पताल के इबोला के लिए बने वार्ड में भर्ती उस संदिग्ध मरीज के स्वास्थ्य की जांच-पड़ताल की जा रही है।

विज्ञापन


नाइजीरिया से आए एक व्यक्ति में इबोला वायरस के लक्षण होने के संदेह में सोमवार की सुबह राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। मरीज को उल्टी, पेट में दर्द व कुछ अन्य दिक्कतों के बाद एयरपोर्ट से सीधा आरएमएल अस्पताल के इबोला वार्ड में लाया गया।
विज्ञापन


डॉक्टरों ने कुछ जांच की हैं जिसमें इबोला वायरस की पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन मरीज का ब्लड सैंपल लेकर अंतिम जांच के लिए नेशनल कंट्रोल फॉर डिसीज कंट्रोल (एनसीडीसी) भेजा गया है। वहां से रिपोर्ट आने के बाद ही मरीज पर अंतिम फैसला लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

तीन दिन में करीब पांच सौ कॉल

Ibola patient in Delhi

आरएमएल अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एच के कार ने बताया कि सोमवार तड़के एक मरीज को इबोला वायरस से पीड़ित होने की संदेह में एयरपोर्ट से आरएमएल लाया गया है। मरीज के स्वास्थ्य की जांच-पड़ताल की जा रही है, लेकिन अभी तक अंतिम रिपोर्ट नहीं आई है। मरीज सोमवार तड़के नाइजीरिया से दिल्ली पहुंचा और मूल रूप से दिल्ली का ही रहने वाला है।

स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी की गई हेल्पलाइन नंबर पर तीन दिनों में करीब पांच सौ कॉल आ चुकी हैं। लोग फोन करके पूछ रहे हैं कि क्या भारत में अभी तक इबोला का कोई मरीज सामने आया है। इसके अलावावायरस के लक्षण और बचाव के तरीके भी लोग पूछ रहे हैं।

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के महासचिव डॉ. नरेंद्र सैनी का कहना है कि इबोला वायरस से पीड़ित मरीज के ब्लड अथवा उसके शरीर का कोई अन्य तरल पदार्थ किसी आम व्यक्ति के शरीर में किसी तरह प्रवेश कर जाए तो इबोला वायरस जाने का खतरा रहता है। पसीने तक के संपर्क में आने से इबोला वायरस का खतरा रहता है। यह हवा में फैले संक्रमण की वजह से नहीं होता। मरीज के संपर्क में आने से ही होता है।

इबोला वायरस के लक्षण
तेज बुखार, शरीर पर दाने निकल आना, सिर दर्द, नाक से पानी चलना, उल्टी, पेट में दर्द और पीठ के निचले हिस्से में दर्द, कंजेक्टिवाइटिस (आंख लाल होना) सहित कुछ अन्य लक्षण हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed