Delhi: आईबीएम का मैनेजर संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, परिजनों ने किसी पर भी जाहिर नहीं किया है कोई शक
पुलिस अधिकारी ने बताया कि अजय गुरुग्राम में आईबीएम कंपनी में मैनेजर हैं। वहां वह लंबे समय से घर से काम कर रहे थे। पुलिस ने नाले की जांच के लिए फोर्कलेन लिफ्ट और जेसीबी का उपयोग किया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली के द्वारका इलाके में रहने वाले आईबीएम कंपनी के मैनेजर संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए हैं। घटना की जानकारी तब सामने आई जब उनकी कार ककरोला इलाके में नाले के पास मिली। कार अनलॉक थी। मामले में पुलिस ने गुमशुदगी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
डीसीपी अंकित सिंह के अनुसार, सोमवार तड़के द्वारका नॉर्थ पुलिस को ककरोला नाले के पास एक सफेद रंग की सेंट्रो कार के बारे में सूचना मिली। पुलिस मौके पर पहुंची और पाया कि कार अनलॉक थी। कार के मालिक राम नरेश श्रीवास्तव, नंगली विहार, नजफगढ़ से संपर्क किया गया। उन्होंने बताया कि उनके बेटे अजय श्रीवास्तव (42 वर्ष) रविवार शाम करीब 5 बजे उक्त कार से घर से निकला थे लेकिन तब वह लौटे नहीं।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि अजय गुरुग्राम में आईबीएम कंपनी में मैनेजर हैं। वहां वह लंबे समय से घर से काम कर रहे थे। पुलिस ने नाले की जांच के लिए फोर्कलेन लिफ्ट और जेसीबी का उपयोग किया। अग्निशमन विभाग के अधिकारियों और रेस्क्यू बोट क्लब के गोताखोरों ने भी मौके पर पहुंचकर तलाशी अभियान चलाया, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।
परिजनों ने बताया कि अजय का अपनी पत्नी या परिवार के साथ कोई विवाद नहीं था। परिवार ने किसी पर कोई शक या आरोप नहीं लगाया है। मामले में फिलहाल पुलिस अजय के दोस्तों और सहकर्मियों से पूछताछ कर रही है। इसके साथ ही अजय, उनकी पत्नी और रिश्तेदारों के फोन नंबरों के कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) का विश्लेषण भी कर रही है।