फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   IB officer daughter commits suicide in government flat in Delhi

Delhi: आईबी अधिकारी की बेटी ने खुदकुशी की, पांच साल पहले पिता ने दी थी जान

Sat, 23 Dec 2023 04:51 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Sat, 23 Dec 2023 04:51 PM IST
सार

दिल्ली में एक आईबी अधिकारी की बेटी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि पांच साल पहले उसके पिता ने भी आत्महत्या कर ली थी। बेटी अपनी मां के साथ सरकारी आवास में रह रही थी। 

विज्ञापन
IB officer daughter commits suicide in government flat in Delhi
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली में एक आईबी अधिकारी की बेटी के खुदखुशी करने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक, 22 दिसबंर शाम तीन  बजे कमला मार्केट- मिंटो रोड स्थित सरकारी फ्लैट में आईबी अधिकारी की बेटी ने खुदकुशी की। पांच साल पहले पिता ने जान दे दी थी। 

विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने लड़की के शव को कमरे के अंदर फांसी के फंदे पर लटका हुआ पाया। लड़की अपने मां के साथ लाल क्वाटर्स में सरकारी आवास में रहती थी। मृतका की मां आईबी में हैं। उन्हें उनके पति की मौत के बाद उनके स्थान पर अनुकंपा के आधार पर नियुक्त किया गया था। लगभग पांच साल पहले पति ने भी आत्महत्या करके जान दे दी थी। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, मृतका की उम्र 20 साल है । वह दिल्ली विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन कर रही थी। घटनास्थल से पुलिस ने एक सुसाइड नोट बरामद किया है। सुसाइड नोट में किसी तरह का कोई खुलासा नहीं हुआ है और न ही किसी के ऊपर आरोप लगाय है। मामले में वैधानिक कार्रवाई की जा रही है और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। शनिवार को शव का पोस्टमार्टम करने के बाद उसे अंतिम संस्कार करने के लिए परिजनों को सौंप दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed