IAS officers transferred in Delhi: 34 आईएएस समेत 40 अधिकारियों का हुआ तबादला, यहां देखें किसे क्या मिली जिम्मेदारी
दिल्ली के उप-राज्यपाल विनय कुमार सक्सेना के कार्यभार संभालने के बाद सोमवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। जिसमें 34 आईएएस और दानिक्स अधिकारियों का तबादला हुआ है। खिल्ली राम मीणा को राजस्व सचिव की जिम्मेदारी दी है, वह त्यागराज स्टेडियम में कुत्ता घुमाने के विवाद में आए सचिव संजीव खिरवार का स्थान लेंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली के उप-राज्यपाल विनय कुमार सक्सेना के कार्यभार संभालने के बाद सोमवार को बड़े पैमाने पर आईएएस और दानिक्स अफसरों के तबादले किए। उन्होंने 34 आईएएस और दानिक्स अधिकारियों का तबादला किया। उन्होंने खिल्ली राम मीणा को राजस्व सचिव की जिम्मेदारी दी है, वह त्यागराज स्टेडियम में कुत्ता घुमाने के विवाद में आए सचिव संजीव खिरवार का स्थान लेंगे। खिरवार का लद्दाख तबादला कर दिया गया है।
निहारिका राय वित्त सचिव बनाई गईं, अशोक कुमार शिक्षा सचिव, उदित प्रकाश राय की जगह पी. कृष्णमूर्ति को दिल्ली जल बोर्ड का सीईओ बनाया गया है, जबकि एच राजेश प्रसाद को पीडब्ल्यूडी सचिव की जम्मेदारी दी गई है। वहीं शूरबीर सिंह को डीएसएसबी का चेयरमैन बनाया गया है। सुधीर कुमार को सतर्कता विभाग के निदेशक की जिम्मेदारी दी गई है। सूचना एवं प्रचार सचिव की जिम्मेदारी चोखा राम गर्ग को दी गई है और के महेश डूसिब के सीईओ का कार्यभार संभालेंगे।
इनका भी हुआ तबादला
संतोष कुमार राय, मोनिका प्रियदर्शिनी, सोनालिका जिवानी, सोनिका सिंह, हेमंत कुमार, विक्रम सिंह मलिक, ईशा खोसला, अनिल बांका, विश्वेंद्र, तारिक थॉमस विक्रम सिंह मलिक, राम निवास शर्मा, प्रिंस धवन, जितेंद्र कुमा जैन, राजेश गोयल, रंजीत सिंह, अंजलि सहरावत, एंजल भाटी चौहान, वंदना राव, आशीष कुंद्रा, एच. राजेश प्रसाद, अशोक कुमार, उदित प्रकाश, अंकुर गर्ग, एस.बी. दीपक कुमार, नवीन एस.एल, संजय गोयल, गरिमा गुप्ता, सुनील कुमार सिंह, निहारिका राय, संजीव कुमार मित्तल, संजय गिहार, कृष्ण कुमार, एस.के. जैन, के. महेश और कुलानंद जोशी का भी तबादला किया गया।