फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   I worshiped the cow, we will explain to meat eaters: Kejriwal

गाय को पूजता हूं, मांस खाने वालों को समझाऊंगा : केजरीवाल

Mon, 26 Oct 2015 08:58 AM IST
Updated Mon, 26 Oct 2015 08:58 AM IST
विज्ञापन
I worshiped the cow, we will explain to meat eaters: Kejriwal

बीफ को लेकर देश में चल रही सियासत के बीच मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गोमांस न खाने की वकालत की है। हालांकि, केजरीवाल का मानना है कि इसके लिए नफरत फैलाने की जगह लोगों से संवाद करने का तरीका अपनाना होगा।

विज्ञापन


रविवार शाम मुख्यमंत्री बाहरी दिल्ली के घुमनहेड़ा गांव की धन्यवाद रैली में बोल रहे थे। रैली का आयोजन किसानों के हक में उठाए गए कदमों पर मुख्यमंत्री को धन्यवाद देने के मकसद से किया गया था।
विज्ञापन


अरविंद केजरीवाल ने कहा कि इस वक्त देश में कुछ लोग नफरत की राजनीति कर रहे हैं। लेकिन आप और उसकी सरकार इसमें यकीन नहीं रखती।

मैं खुद गाय की पूजा करता हूं

I worshiped the cow, we will explain to meat eaters: Kejriwal

बकौल केजरीवाल, मैं खुद गाय की पूजा करता हूं। लेकिन अगर कोई मांस खाता है तो उसे समझाने की कोशिश करूंगा। जबकि कुछ लोग इस मसले पर हत्या कर देते हैं।

हिंदू धर्म के लोगों को भगवान राम से त्याग की प्रेरणा लेनी चाहिए, न कि हिंसा की। उन्होंने फिर दोहराया कि दिल्ली सरकार ने किसानों को 50 हजार रुपये प्रति हेक्टेयर के हिसाब से मुआवजा दिया है।

दिल्ली सरकार देश की पहली सरकार है जिसने किसानों को इतना मुआवजा दिया है। पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को याद करते हुए ने उन्होंने कहा कि हमारी सरकार भी जवानों और किसानों दोनों का सम्मान करती है।

देश में भ्रष्टाचार खत्म करने आए हैं

I worshiped the cow, we will explain to meat eaters: Kejriwal

वहीं, भ्रष्टाचार पर नो टोलरेंस पॉलिसी पर चलने का दावा करते हुए कहा कि वह देश में भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए आए हैं। दिल्ली से ईमानदार राजनीति की शुरुआत हुई है।


केंद्र के साथ तनावपूर्ण संबंधों पर कहा कि सरकार अपना काम ईमानदारी से कर रही है। लेकिन हमें काम नहीं करने दिया जा रहा। अभी हाल ही में बिना पूछे वैट कमिश्नर का तबादला कर दिया गया।

इसकी वजह यह थी कि कमिश्नर ने एक बड़े हवाला कारोबारी की चोरी पकड़ी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed