फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   I lost because of the edict of Imam bukhari: Kiran Bedi

बेदी ने शाही इमाम को ठहराया अपनी हार का जिम्मेदार

Wed, 11 Feb 2015 11:15 PM IST
Updated Wed, 11 Feb 2015 11:15 PM IST
विज्ञापन
I lost because of the edict of Imam bukhari: Kiran Bedi

दिल्ली में करारी हार से निराश किरण बेदी ने विधानसभा चुनावों में मिली करारी हार के लिए शाही इमाम अहमद बुखारी को जिम्मेदार ठहरा दिया है। किरण ने कहा है कि वो दिल्ली में अपनी सीट कृष्णा नगर में बेहद मजबूत स्थिति में थीं।

विज्ञापन


ऐसे में अचानक अहमद बुखारी के द्वारा दिए गए बयान से अल्पसंख्यकों पर प्रभाव पड़ा और वो चुनाव में पिछड़ गईं। बेदी ने ये भी कह दिया है कि चुनाव आयोग को इस मामले की जांच करनी चाहिए। सूत्रों की मानें तो किरण बेदी इस बात की शिकायत चुनाव आयोग में दाखिल कर सकती हैं।

विज्ञापन


वहीं किरण बेदी के इस बयान पर आम-आदमी पार्टी ने बेदी को सलाह दी है कि उन्हें पहले खुद के द्वारा कही गई बात पर विचार करना चाहिए। उन्हें सोचना चाहिए कि वो चुनाव क्यों हारीं। पार्टी ने ये भी कहा कि भारतीय जनता पार्टी इस तरह के हथकंडों को अपनाती रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या कहा किरण बेदी ने

I lost because of the edict of Imam bukhari: Kiran Bedi

किरण बेदी ने साफ किया कि उन्हें जानकारी मिली है कि कृष्णा नगर सीट पर उनके पिछड़ने की वजह शाही इमाम का फतवा रहा। ज्यादातर इलाकों में मुझे बढ़त हासिल थी। फतवे के बाद ही वो चुनाव हार गईं। आपको बता दें कि किरण बेदी को कृष्णा नगर सीट से ढाई हजार वोटों से शिकस्त मिली है।

बेदी ने ये भी कहा कि अभी वह इस बात पर पूरी तरह से कुछ नहीं कह सकतीं, लेकिन चुनाव आयोग को इस मामले की जांच करनी चाहिए। आयोग ही जांच कर सकता है कि इस चुनाव में फतवे का असर था कि नहीं।

बेदी ने ये भी कहा कि , 'मैं यह कह रही हूं कि क्या चुनाव आयोग को यह नहीं देखना चाहिए कि आखिरी मिनट में जो फतवा दिया गया, क्या वह लोकतांत्रिक प्रक्रिया के लिए ठीक है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed