फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Hydraulic lift will be attach in standard floor buses in Delhi

आसानी से बसों में चढ़ सकेंगे दिव्यांग मुसाफिर, स्टैंडर्ड फ्लोर बसों में लगेगी हाइड्रोलिक लिफ्ट

Sat, 02 Mar 2019 03:23 AM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली Published by: Priyesh Mishra Updated Sat, 02 Mar 2019 03:23 AM IST
विज्ञापन
Hydraulic lift will be attach in standard floor buses in Delhi
डीटीसी बस
दिल्ली कैबिनेट ने स्टैंडर्ड फ्लोर बसों में हाइड्रोलिक लिफ्ट लगाने के परिवहन विभाग के प्रस्ताव को शुक्रवार को मंजूरी दे दी है। लिफ्ट लगाने पर आने वाले करीब 36.33 करोड़ रुपये का खर्च भी दिल्ली सरकार उठाएगी। सरकार का मानना है कि हाइड्रोलिक लिफ्ट लगने से बस में सवार होने वाले दिव्यांग मुसाफिरों को काफी सहूलियत होगी।
विज्ञापन


इससे पहले एक याचिका पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने निर्देश दिया था कि एक हजार स्टैंडर्ड फ्लोर बसों को दिव्यांगों के अनुकूल बनाया जाए। इसके लिए अदालत ने हाइड्रोलिक लिफ्ट लगाने की सलाह दी थी। अदालत के निर्देश के अनुरूप सरकार ने बसों में हाइड्रोलिक लिफ्ट लगाने की योजना तैयार की है। इसका बजट दिल्ली सरकार मुहैया कराएगी।
विज्ञापन


कैबिनेट से मंजूर प्रस्ताव में एक बस में हाइड्रोलिक लिफ्ट लगाने पर करीब 3.63 लाख रुपये का खर्च आएगा। ऐसे में एक हजार बस पर करीब 36.33 करोड़ रुपये की लागत आएगी। इसमें आने वाले दस साल के रखरखाव का खर्च भी शामिल होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बस स्टॉप पर लिफ्ट से बन जाएगा रैंप
एक अधिकारी ने बताया कि स्टैंडर्ड फ्लोर बसों में हाइड्रोलिक लिफ्ट पिछले दरवाजे पर लगाई जाएंगी। इसके साथ ही बस के अंदर एक व्हील चेयर भी होगी। जरूरत होने पर बस स्टॉप पर लिफ्ट से रैंप बन जाएगा। इससे होते हुए व्हील चेयर से दिव्यांग मुसाफिर को बस पर चढ़ाया व उतारा जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed