फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   hyderabad incident DCW Swati Maliwal to sit on hunger strike demanding death penalty for rapists

बलात्कारियों को छह महीने में फांसी दी जाए, तब तक जारी रहेगा अनशन: स्वाति मालीवाल

Mon, 02 Dec 2019 07:01 PM IST
अमर शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Mon, 02 Dec 2019 07:01 PM IST
विज्ञापन
hyderabad incident DCW Swati Maliwal to sit on hunger strike demanding death penalty for rapists
Swati Maliwal - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने हैदराबाद दुष्कर्म कांड के आरोपियों के लिए मौत की सजा की मांग की है। मालीवाल अपनी मांग के समर्थन में बुधवार से अनशन पर बैठेंगी। 
विज्ञापन

 

स्वाती मालीवाल ने कहा है, "मैं कल सुबह 10 बजे जंतर मंतर पर अनशन पर बैठूंगी। मैं तब तक अनशन जारी रखूंगी जब तक मुझे केंद्र से आश्वासन नहीं मिलता कि बलात्कारियों को छह महीने के भीतर मौत की सजा दी जाएगी। पुलिस की जवाबदेही तय करनी होगी।" 
विज्ञापन
विज्ञापन


हैदराबाद में महिला डॉक्टर के साथ हुई दरिंदगी की गूंज आज संसद में भी सुनाई पड़ी। समाजवादी पार्टी की राज्यसभा सांसद जया बच्चन ने इस घटना की बेहद कड़ी निंदा करते हुए दोषियों को सार्वजनिक रूप से मौत की सजा देने की बात कह डाली। 

महिला डॉक्टर से दुष्कर्म और हत्या से व्यथित नजर आ रहीं जया बच्चन ने राज्यसभा में कहा कि अब समय आ गया है कि जनता को सरकार से एक निश्चित जवाब मिलना चाहिए। 


हर बार कैंडल मार्च और रैलियां होती हैं, तो यह जारी क्यों है
राज्यसभा सांसद सोनल मानसिंह ने कहा कि मैं शर्मिंदा हूं, हैरान हूं, मैं निराश भी हूं कि इस तरह की घटनाएं पूरे देश में होती हैं। सरकार, पुलिस, सिविल सोसायटी उदासीन क्यों है? हर बार कैंडल मार्च और रैलियां होती हैं, तो यह जारी क्यों है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed