{"_id":"5de3bf808ebc3e547a44ad89","slug":"hyderabad-doctor-assault-and-murder-case-amar-ujala-organises-public-forum-programs","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला के कार्यक्रम में महिलाओं ने लिया हिस्सा, हैदराबाद कांड के खिलाफ रखीं अपनी बातें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर उजाला के कार्यक्रम में महिलाओं ने लिया हिस्सा, हैदराबाद कांड के खिलाफ रखीं अपनी बातें
Sun, 01 Dec 2019 06:56 PM IST
प्राची प्रियम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
Published by: प्राची प्रियम
Updated Sun, 01 Dec 2019 06:56 PM IST
विज्ञापन
Aparajita
- फोटो : अमर उजाला
हैदराबाद में गुरुवार को महिला पशु चिकित्सक के साथ हुई बर्बरता के बाद देशभर के लोगों में आक्रोश व्याप्त है। अमर उजाला ने रविवार को कई जगहों पर कार्यक्रम का आयोजन किया जिसमें बड़ी संख्या में पाठकों और आमजनों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
इसी कड़ी में नोएडा सेक्टर 23 में अमर उजाला फोकस ग्रुप द्वारा आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं ने ऐसी घटनाओं के प्रति खुलकर अपनी बात रखी। उन्होंने तेलंगाना में हुई हैवानियत को लेकर भी अपने मन का रोष सबके सामने रखा।
विज्ञापन
उन्होंने महिला चिकित्सक को श्रद्धांजलि देते हुए ऐसी वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों के खिलाफ जल्द से जल्द सजा की मांग की। बता दें कि अमर उजाला फोकस ग्रुप और ‘अपराजिता: 100 मिलियन स्माइल्स’ द्वारा झांसी, अलीगढ़ समेत कई जगहों पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विज्ञापन