फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   husband want to murder of his wife and her lover

पत्नी व उसके प्रेमी की हत्या करने को घूम रहा था पति

Sat, 22 Aug 2015 10:36 AM IST
Updated Sat, 22 Aug 2015 10:36 AM IST
विज्ञापन
husband want to murder of his wife and her lover

छह माह पहले प्रेमी संग फरार पत्नी की हत्या करने के मकसद से घूम रहे पति व उसके दोस्त को अपराध शाखा की पुलिस ने शुक्रवार को अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


पुलिस ने उनके पास से एक देसी रिवाल्वर, एक कट्टा व छह कारतूस बरामद किया है। अपराध शाखा की टीम ने गश्त के दौरान शुक्रवार की अल सुबह दो युवकों को अवैध हथियार के साथ दबोचा।
विज्ञापन


पुलिस ने उनकी पहचान सत्यदेव उर्फ संजय निवासी इब्राहिमपुर जिला इटावा व सूरत निवासी नोराव इटावा के रूप में की है। पुलिस ने उनके पास से एक देसी रिवाल्वर व एक कट्टा और छह कारतूस बरामद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूपी से हथियार का इंतजाम किया

husband want to murder of his wife and her lover

पूछताछ के दौरान दोनों ने पुलिस को बताया कि वह कपड़े फेरी का काम करते हैं। सूरत अपनी पत्नी व छह माह की बेटी के साथ राजीव नगर कॉलोनी में रहता था।

उसके बगल में रहने वाला टैक्सी चालक लंबू निवासी खरखैंदा सोनीपत उसे छह माह पहले भगा ले गया। उसकी पत्नी ने वापस आने से मना कर दिया, जिसके बाद उसने दोनों को सबक सिखाने के लिए यूपी से हथियार का प्रबंध किया।

गांव के पास रहने वाले साथी की मदद से वह दोनों की हत्या करना चाहता था। सेक्टर-40 थाना पुलिस ने दोनों के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया है। पुलिस शनिवार को दोनों आरोपियों को अदालत में पेश करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed