फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Husband thrashes wife and throws hot milk on daughter in Gurugram s Badshahpur

निर्दयी पति: पत्नी को बेरहमी से पीटा, बेटी पर फेंका गर्म दूध, नहीं भरा जी तो फिर लड़की से की मारपीट

Wed, 03 May 2023 08:43 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, बादशाहपुर (गुरुग्राम)
संवाद न्यूज एजेंसी, बादशाहपुर (गुरुग्राम) Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 03 May 2023 08:43 PM IST
सार

स्नेह विहार निवासी रितू ने पुलिस को बताया कि पिछले 19 अप्रैल को उसके पति कुशलपाल सिंह ने उसके साथ मारपीट की। इसके बाद उसने बेटी के साथ भी मारपीट करनी शुरू कर दी। इसी दौरान पति ने बेटी के ऊपर गर्म दूध फेंक दिया।

विज्ञापन
Husband thrashes wife and throws hot milk on daughter in Gurugram s Badshahpur
गुरुग्राम पुलिस(फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गुरुग्राम के बादशाहपुर के स्नेह विहार में पति ने पत्नी के साथ पहले मारपीट की। मारपीट से भी मामला शांत नहीं हुआ तो उसने अपनी ही बेटी पर गर्म दूध फेंक दिया। पीड़िता का आरोप है कि सूचना देने के बाद पुलिस आई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की। पीड़िता की शिकायत पर किशोर न्याय अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई है। वहीं दूसरा मामला पटौदी इलाके का है।

विज्ञापन

स्नेह विहार निवासी रितू ने पुलिस को बताया कि पिछले 19 अप्रैल को उसके पति कुशलपाल सिंह ने उसके साथ मारपीट की। इसके बाद उसने बेटी के साथ भी मारपीट करनी शुरू कर दी। इसी दौरान पति ने बेटी के ऊपर गर्म दूध फेंक दिया। इससे वह गंभीर रूप से झुलस गई। इसके साथ ही बेटी के सिर में भी चोटें आई हैं। पीड़िता का आरोप है कि इसकी सूचना पिता ने पुलिस को दी थी। पुलिस मौके पर भी आई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार
अपराध शाखा मानेसर टीम ने मंगलवार रात को भोडाकलां मोड़ के पास से एक युवक को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार हुए आरोपी की पहचान मूल रूप से उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ निवासी कृष्ण (27) के रूप में हुई है। अपराध शाखा की शिकायत पर बिलासपुर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed