पत्नी की धमकी से घबराकर पति ने कोर्ट में ही जहर खाकर दी जान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पत्नी की धमकी से तंग आकर एक शख्स ने तीस हजारी कोर्ट में जहर खा लिया। इस शख्स की इलाज के दौरान अरुणा आसिफ अली अस्पताल में मौत हो गई है।
मृतक की मां का आरोप है उसके बेटे ने पत्नी की प्रताड़ना से तंग आकर जहर खाया है जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक की मां बिलकिस बेगम ने उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त को शिकायत देकर बहू के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग की है।
पुलिस इस शिकायत पर फिलहाल जांच कर रही है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक शकील अहमद अपने परिजनों के साथ श्रद्घानंद मार्ग अजमेरी गेट इलाके में रहता था।
पत्नी ने शर्त न मानने पर दी थी धमकी
उसकी शादी करीब आठ साल पहले शहनाज से हुई थी। शादी के कुछ साल बाद ही दंपत्ति के बीच मनमुटाव हो गया और दोनों अलग रहने लगे।
पति से अलग होने के बाद शहनाज ने शकील पर दहेज प्रताड़ना का मुकदमा दर्ज करवा दिया। इसके बाद दोनों के बीच तीस हजारी अदालत में मुकदमा चल रहा था।
शकील की मां का आरोप है कि सात दिसंबर को शकील के केस की तारीख थी जिसके लिये वह कोर्ट गया था। वहां पर उसकी पत्नी ने शर्त नहीं मानने पर जेल भिजवाने की धमकी दी थी जिसके बाद उसने तनाव में आकर जहर खा लिया था।