फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Husband strangles wife to death in Sector 9 of Gurugram

मैंने अपनी बीवी को मार डाला!: खाने को लेकर हुए झगड़े में पत्नी का गला घोंटा, पुलिस से कहा- मैं बहुत परेशान था

Thu, 25 Aug 2022 09:45 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम
अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 25 Aug 2022 09:45 PM IST
सार

प्राथमिक जांच में पुलिस का मानना है कि वह पत्नी की हत्या नहीं करना चाहता था, लेकिन गुस्से में उसने हत्या कर दी। आरोपी के कबूलनामा पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो महिला मृत अवस्था में पड़ी थी। इसके बाद उनकी बेटी मान्यता को सूचना दी गई।

विज्ञापन
Husband strangles wife to death in Sector 9 of Gurugram
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

गुरुग्राम के सेक्टर-9 इलाके में खाने को लेकर दंपती के बीच शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि बुजुर्ग ने पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी ने थाने में जाकर आत्मसमर्पण भी कर दिया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी को गुरुवार को अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भोंडसी जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, सूर्य विहार कॉलोनी में रहने वाले दीपक कुमार की शादी 35 साल पहले पूनम के साथ हुई थी। दोनों को एक बेटी मान्यता है, जिसकी शादी हो चुकी है। बताया जा रहा है कि पूनम पिछले काफी समय से मानसिक रूप से अवसाद में रहती थी। इस कारण आए दिन पति-पत्नी में झगड़ा होता रहता था। उनका अस्पताल में इलाज भी चल रहा था।

विज्ञापन

बीते बुधवार शाम को 59 वर्षीय दीपक व 57 वर्षीय पूनम के बीच खाना बनाने-खाने को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों के बीच हाथापाई तक की नौबत आ गई। इस दौरान तैश में आकर दीपक ने अपनी पत्नी का गला घोंट दिया। इसके बाद वह सीधे थाने पहुंच गया और पुलिसकर्मियों को विवाद की जानकारी दी। दीपक ने बताया कि वह खुद भी अब मानसिक रूप से बहुत परेशान चल रहा था।

प्राथमिक जांच में पुलिस का मानना है कि वह पत्नी की हत्या नहीं करना चाहता था, लेकिन गुस्से में उसने हत्या कर दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो महिला मृत अवस्था में पड़ी थी। इसके बाद उनकी बेटी मान्यता को सूचना दी गई। जांच अधिकारी सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) दिनेश कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम कराकर शव बेटी को सौंप दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed