फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Husband ran away after cutting woman s palm at Hotel Mayur in Delhi s Adarsh Nagar

कमरा नं. 107 का खूनी खेल: होटल का रूम खोलते ही पुलिस रह गई अवाक...बंधे थे महिला के हाथ, बिस्तर पर पड़ा था खून

Sun, 27 Aug 2023 09:45 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 27 Aug 2023 09:45 AM IST
सार

रात में जब महिला को होश आया तो वह दर्द की वजह से चिल्लाने लगी। पुलिस को होटल के कमरे से महिला का पहचान पत्र मिला है। जिसके जरिए ही पता चला कि महिला सीआरपीएफ में बतौर सिपाही कानपुर तैनात है।

विज्ञापन
Husband ran away after cutting woman s palm at Hotel Mayur in Delhi s Adarsh Nagar
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

दिल्ली के आदर्श नगर इलाके में स्थित मयूर होटल से एक ऐसा मामला सामने आया, जिसे देख पुलिस भी हैरान रह गई। यहां सीआरपीएफ की एक महिला सिपाही की उसके पति ने हथेली काट दी गई। महिला शुक्रवार को अपने पति के साथ कानपुर से दिल्ली में हवलदार की विभागीय परीक्षा देने के लिए आई थी। होटल के कमरे में महिला के दोनों हाथों में टेप बंधा हुआ था और उसकी एक हथेली कटी हुई बाथरूम में मिली।

विज्ञापन

महिला की पहचान वंदना कुशवाह (28) निवासी आशा नगर गल्ला मंडी, कानपुर के रूप में हुई है। पुलिस उसे पास के अस्पताल में लेकर गई, जहां से उसे सफदरजंग अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। पुलिस हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर घटना के बाद से फरार आरोपी पति सतीश की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधिकारी का कहना है आरोपी की गिरफ्तारी होने के बाद ही हथेली काटे जाने के मकसद के बारे में पता चल पाएगा। हालांकि शुरुआती जांच के बाद पुलिस आशंका जाहिर कर रही है कि महिला का पति महिला से नौकरी नहीं करवाना चाहता था।

विज्ञापन

पुलिस अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार रात करीब 10.45 बजे पुलिस को होटल में महिला की हथेली काटे जाने की जानकारी मिली। थी। वहां होटल कर्मियों ने बताया कि महिला फिलहाल बेहोशी की हालत में है। उसके चिल्लाने की आवाज सुनकर वह कमरा नंबर 107 में पहुंचे थे।

कमरे में पहुंची पुलिस ने देखा कि महिला के दोनों हाथ टेप से बंधे हुए हैं और उसकी एक हथेली को धारदार हथियार से काटा गया है। छानबीन के दौरान महिला की हथेली पुलिस को बाथरूम में मिली। बताया जा रहा है कि अस्पताल में डॉक्टर महिला की हथेली को जोड़ने का प्रयास कर रहे हैं।

होटल प्रबंधक से पूछताछ में पता चला कि महिला अपने पति के साथ शुक्रवार दोपहर तीन बजे होटल पहुंची थी। दंपती ने खाने का आर्डर किया था। आशंका है कि खाने में पत्नी को नशीला पदार्थ देने के बाद आरोपी ने उसकी हथेली काटी है।

रात में जब महिला को होश आया तो वह दर्द की वजह से चिल्लाने लगी। पुलिस को होटल के कमरे से महिला का पहचान पत्र मिला। जिसके जरिए ही पता चला कि महिला सीआरपीएफ में बतौर सिपाही कानपुर तैनात है। हवलदार पद के लिए दिल्ली में उसका परीक्षा केंद्र जीटी करनाल रोड पर था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed