फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Husband poured kerosene on the wife and burnt alive

मरने से पहले नगमा का बयान, पति ने ही उसे जिंदा जलाया

Thu, 05 Nov 2015 10:41 PM IST
Updated Thu, 05 Nov 2015 10:41 PM IST
विज्ञापन
Husband poured kerosene on the wife and burnt alive

सीमापुरी में घरेलू झगड़े के दौरान महिला को जिंदा जला दिया गया। गंभीर हालत में महिला को जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन


मृतका की शिनाख्त नगमा (25) के रूप में हुई है। मरने से पहले नगमा ने अपने पति पर जलाने का आरोप लगाया है। वहीं ससुराल पक्ष का कहना है कि नगमा ने खुद ही आग लगाई।
विज्ञापन


पीड़िता के बयान पर पुलिस ने दहेज हत्या का मामला दर्ज कर नगमा के पति कासिम को गिरफ्तार कर लिया है। क्षेत्रीय एसडीएम भी मामले की छानबीन कर रहे हैं।

उनकी ढाई साल की बेटी भी है

Husband poured kerosene on the wife and burnt alive

पुलिस के मुताबिक, नगमा परिवार के साथ गली नंबर-4, पुरानी सीमापुरी में रहती थी। अप्रैल 2012 में नगमा की कासिम से शादी हुई थी। उनकी ढाई साल की बेटी भी है।


पेशे से कासिम टैक्सी चालक है। नगमा का मायका गली नंबर-17, राजीव गांधी नगर, मुस्तफाबाद में है। शादी के बाद से पति-पत्नी के बीच अनबन रहने लगी थी।

पिछले साल नगमा ने ससुराल पक्ष के खिलाफ दहेज प्रताड़ना की शिकायत भी दी थी। काफी समय तक वह अपने मायके भी रही, लेकिन कुछ दिनों पूर्व ससुराल वाले उसे मनाकर वापस घर सीमापुरी ले आए थे।

ससुराल पक्ष बोला महिला ने खुद ही आग लगाई

Husband poured kerosene on the wife and burnt alive

आरोप है कि बुधवार दोपहर को झगड़े के दौरान पति ने केरोसिन डालकर नगमा को जिंदा जला दिया। मायके वालों को खबर दी गई कि नगमा ने खुद ही आग लगा दी है।

95 फीसदी झुलसी हुई हालत में नगमा को जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां शाम छह बजे उसकी मौत हो गई। मरने से पहले नगमा ने पति पर जिंदा जलाने का आरोप लगाया।

वहीं ससुराल पक्ष का कहना है कि झगड़े के दौरान कासिम ने पत्नी पर केरोसिन जरूर डाला, लेकिन नगमा ने खुद ही आग लगाई। नगमा के भाई शाहिद का आरोप है कि दहेज के लिए उसकी बहन को परेशान किया जा रहा था। कार व कैश न देने पर उसे जान से मारने की धमकी दी जा रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed