फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Husband murdered wife in Prem Nagar, Delhi

दिल्ली: प्रेम नगर में हार्डवेयर इंजीनियर ने की थी पत्नी की हत्या, सच आया सामने

Tue, 24 Sep 2019 07:05 AM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhishek Singh Updated Tue, 24 Sep 2019 07:05 AM IST
विज्ञापन
Husband murdered wife in Prem Nagar, Delhi
महिला की मौत - फोटो : Amar Ujala

दिल्ली के प्रेम नगर इलाके में हार्डवेयर इंजीनियर ने एक सप्ताह पहले ही पत्नी की हत्या कर शव को ठिकाने लगाने की साजिश रच ली थी। मारने और सुबूत मिटाने के तरीके के लिए उसने टीवी पर क्राइम के सीरियल देखे और इंटरनेट पर सर्च भी किया था।

विज्ञापन


आरोपी से पूछताछ में इस बात का खुलासा हुआ है। सेफ्टी टैंक और नाले से बरामद शव के टुकड़ों से पता चला है कि आरोपी ने अपनी पत्नी के शरीर के छह टुकड़े किए थे। हाथ, पैर और सिर को उसने सेफ्टी टैंक में डाल दिया जबकि धर को उसने पास के नाले में फेंक दिया था, जिसे पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर बरामद कर लिया। पुलिस ने सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन


आरोपी आशु से पूछताछ में खुलासा हुआ कि घर के पड़ोस में रहने वाले एक युवक से नजदीकियों की वजह से उसे अपनी पत्नी सीमा के चरित्र पर शक था। इस बात को लेकर दंपती का अक्सर झगड़ा होता था। एक सप्ताह पहले वह साजिश रचने के बाद केशवपुरम से धारदार चापड़ खरीदकर लाया था। इसके अलावा बोरे का भी इंतजाम किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया है कि पत्नी की हत्या करने के बाद वह शव के टुकड़ों को सेफ्टी टैंक में डाल देता और पूछे जाने पर पत्नी के किसी के साथ चले जाने की बात कहता। उसने स्वीकार किया कि वह पत्नी से काफी प्यार करता था। पूरी वारदात के बाद उसे लगा कि वह भागकर कहां तक जा सकता है, इसलिए उसने खुद को पुलिस के हवाले कर दिया।

पुलिस के हाथ लगी सीसीटीवी फुटेज

पुलिस सूत्रों का कहना है कि आशु के घर के सामने एक दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज पुलिस के हाथ लगी है, जिसमें रात ढाई बजे आशु को बोरा लेकर घर से निकलते हुए देखा गया। उसके साथ एक और युवक मौजूद था। आशंका है कि इसमें उसका भाई भी शामिल था। सोमवार को पुलिस उसके भाई को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।  

सामान लाने के बहाने ले गया था घर

पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी पत्नी की हत्या करना चाहता था लेकिन इसकी भनक नहीं लगे इसलिए उसे शनिवार रात यह कहकर अपने घर ले गया कि उसे कुछ सामान लेकर आना है। पत्नी के घर पहुंचते ही उसने उसका गला घोंटकर हत्या कर दी और चापड़ लेकर शव के टुकड़े कर दिए। शरीर का अंग सेफ्टी टैंक में फेंकने के बाद उसने चापड़ को भी उसी में फेंक दिया।

सीमा का परिवार बच्च्चिों का भरण पोषण करेगा

सीमा के भाइयों ने बताया कि सीमा की तीनों बेटियों की देखरेख उसका परिवार करेगा। फिलहाल बच्चियां सीमा की देवरानी के पास थी। सीमा के भाइयों के अनुसार, आरोपियों ने सीमा की हत्या कर दी तो वह उसकी बेटियों की भी हत्या कर सकते हैं, इसलिए बच्चियों की देखभाल उसके ननिहाल वाले करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed