दिल्ली: प्रेम नगर में हार्डवेयर इंजीनियर ने की थी पत्नी की हत्या, सच आया सामने
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के प्रेम नगर इलाके में हार्डवेयर इंजीनियर ने एक सप्ताह पहले ही पत्नी की हत्या कर शव को ठिकाने लगाने की साजिश रच ली थी। मारने और सुबूत मिटाने के तरीके के लिए उसने टीवी पर क्राइम के सीरियल देखे और इंटरनेट पर सर्च भी किया था।
आरोपी से पूछताछ में इस बात का खुलासा हुआ है। सेफ्टी टैंक और नाले से बरामद शव के टुकड़ों से पता चला है कि आरोपी ने अपनी पत्नी के शरीर के छह टुकड़े किए थे। हाथ, पैर और सिर को उसने सेफ्टी टैंक में डाल दिया जबकि धर को उसने पास के नाले में फेंक दिया था, जिसे पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर बरामद कर लिया। पुलिस ने सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
आरोपी आशु से पूछताछ में खुलासा हुआ कि घर के पड़ोस में रहने वाले एक युवक से नजदीकियों की वजह से उसे अपनी पत्नी सीमा के चरित्र पर शक था। इस बात को लेकर दंपती का अक्सर झगड़ा होता था। एक सप्ताह पहले वह साजिश रचने के बाद केशवपुरम से धारदार चापड़ खरीदकर लाया था। इसके अलावा बोरे का भी इंतजाम किया था।
पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया है कि पत्नी की हत्या करने के बाद वह शव के टुकड़ों को सेफ्टी टैंक में डाल देता और पूछे जाने पर पत्नी के किसी के साथ चले जाने की बात कहता। उसने स्वीकार किया कि वह पत्नी से काफी प्यार करता था। पूरी वारदात के बाद उसे लगा कि वह भागकर कहां तक जा सकता है, इसलिए उसने खुद को पुलिस के हवाले कर दिया।
पुलिस के हाथ लगी सीसीटीवी फुटेज
पुलिस सूत्रों का कहना है कि आशु के घर के सामने एक दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज पुलिस के हाथ लगी है, जिसमें रात ढाई बजे आशु को बोरा लेकर घर से निकलते हुए देखा गया। उसके साथ एक और युवक मौजूद था। आशंका है कि इसमें उसका भाई भी शामिल था। सोमवार को पुलिस उसके भाई को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
सामान लाने के बहाने ले गया था घर
पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी पत्नी की हत्या करना चाहता था लेकिन इसकी भनक नहीं लगे इसलिए उसे शनिवार रात यह कहकर अपने घर ले गया कि उसे कुछ सामान लेकर आना है। पत्नी के घर पहुंचते ही उसने उसका गला घोंटकर हत्या कर दी और चापड़ लेकर शव के टुकड़े कर दिए। शरीर का अंग सेफ्टी टैंक में फेंकने के बाद उसने चापड़ को भी उसी में फेंक दिया।
सीमा का परिवार बच्च्चिों का भरण पोषण करेगा
सीमा के भाइयों ने बताया कि सीमा की तीनों बेटियों की देखरेख उसका परिवार करेगा। फिलहाल बच्चियां सीमा की देवरानी के पास थी। सीमा के भाइयों के अनुसार, आरोपियों ने सीमा की हत्या कर दी तो वह उसकी बेटियों की भी हत्या कर सकते हैं, इसलिए बच्चियों की देखभाल उसके ननिहाल वाले करेंगे।