फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Husband murdered wife in Delhi suspicion of illegal relationship

चरित्र पर शक: चार बच्चों की मां के प्रेम संबंध का था संदेह, पति ने गला दबाकर मार डाला

Wed, 25 Oct 2023 08:10 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 25 Oct 2023 08:10 AM IST
सार

दिल्ली के चांदबाद में एक शख्स ने पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। उसे शक था कि उसकी पत्नी के अवैध संबंध हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Husband murdered wife in Delhi suspicion of illegal relationship
दिल्ली पुलिस - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

देश की राजधानी दिल्ली में महिला की हत्या से सनसनी फैल गई। महिला की गला दबाकर हत्या की गई। हत्या का आरोप उसके पति पर लगा है। महिला के चार बच्चे हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 
विज्ञापन


जामकारी के अनुसार, देर रात पुलिस को चांद बाग इलाके से सूचना मिली कि महिला बेहोशी की हालत में पड़ी है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को अस्पताल में भर्ती कराया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन


मृतक महिला की पहचान शबनम (35) पत्नी उम्मेद निवासी चांद बाग के रूप में हुई है। उम्मेद और शबनम किराए पर रहते हैं। उनकी शादी को सात साल हो गए थे। उम्मेद बढ़ई का काम करता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार की देर रात दंपति का आपस में विवाद हो गया। इस दौरान आरोपी उम्मेद ने पत्नी का गला घोंट दिया, जिससे वह बेहोश हो गई। महिला को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। 
 

पुलिस के अनुसार, उम्मेद को शक था कि उसकी पत्नी का किसी के साथ अफेयर है। इसको लेकर आए दिन विवाद होता था। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed