{"_id":"5d9031878ebc3e016a18202c","slug":"husband-killed-wife-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में पत्नी की पीट-पीटकर हत्या, तीन साल पहले हुई थी शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में पत्नी की पीट-पीटकर हत्या, तीन साल पहले हुई थी शादी
Sun, 29 Sep 2019 09:52 AM IST
शाहरुख खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 29 Sep 2019 09:52 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के नरेला औद्योगिक क्षेत्र इलाके में एक युवक ने अपनी पत्नी की पीट-पीटकर हत्या कर दी। मायके वालों ने ससुराल वालों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने दहेज हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, अंगूरी (23) अपने पति सद्दाक के साथ जेजे कालोनी बवाना में रहती थी। तीन साल पहले उसकी शादी हुई थी। 27 सितंबर को अंगूरी की तबीयत अचानक खराब होने पर ससुराल वालों ने उसे पास के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
मृतका के शरीर पर चोट के निशान थे। जांच में पता चला कि 25 सितंबर को सद्दाक ने महिला की पिटाई कर दी थी। हालत ज्यादा खराब होने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया। अंगूरी के परिवार वालों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी।
विज्ञापन
शादी को तीन साल हुए थे। इसलिए पुलिस ने क्षेत्रीय एसडीएम को सूचना दी। एसडीएम ने दोनों पक्षों का बयान दर्ज किया। अंगूरी के परिवार वालों ने उसके पति व ससुराल वालों पर दहेज मांगने का आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि दहेज के लिए अक्सर उसके साथ मारपीट की जाती थी। 25 सितंबर को भी सद्दाक ने मारपीट की थी, जिसकी वजह से उसकी तबीयत बिगड़ी।