पत्नी और तीन बच्चों की हत्या कर भागा इंजीनियर, वीडियो बनाकर बोला- मैं भी कर रहा हूं आत्महत्या
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंदिरापुरम के ज्ञानखंड में एक इंजीनियर ने पत्नी और तीन बच्चों की गला रेतकर हत्या कर दी। इंजीनियर रात करीब तीन बजे एक बैग लेकर घर से भाग गया। रविवार शाम पति ने फैमिली के व्हाट्सएप ग्रुप पर वीडियो डाली और उसमें कहा कि वह भी आत्महत्या करने जा रहा है। परिवार के लोग तत्काल इंदिरापुरम स्थित घर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने गेट तोड़कर शवों को बाहर निकाला। पुलिस आरोपी पति को तलाश रही है।
ज्ञानखंड चार के एसएस-175 बी में सुमित कुमार पत्नी अंशूबाला (32) और बच्चों प्रथिमेष (5), आकृति (4) और आरव (4) के साथ रहते थे। बेटी आकृति और बेटा आरव दोनों जुड़वां थे। प्रतिनेश रिवेरा पब्लिक स्कूल में पहली कक्षा का छात्र था। अंशूबाला एक प्राइवेट स्कूल में टीचर थी। सुमित बंगलूरू स्थित अमेरिका की एक मल्टीनेशनल कंपनी में इंजीनियर था। जनवरी में उसकी नौकरी छूट गई थी, इस कारण परिवार में कलह रहता था। शनिवार रात उन्होंने पत्नी और तीनों बच्चों की हत्या कर दी। वह रात करीब तीन बजे बैग लेकर चला गया। उन्होंने रविवार शाम परिवार के व्हाट्सएप ग्रुप पर वीडियो डाला और उसमें कहा कि मैं भी आत्महत्या करने जा रहा हूं। इसके बाद उनके परिवार के लोगों ने बहू पक्ष के लोगों को जानकारी दी और सुमित के घर पहुंचे। घर के मेन गेट पर ताला लगा था।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने फ्लैट का गेट तोड़ा और अंदर गए तो देखा कि ड्राइंग रूम में खून से लथपथ प्रथिमेष का शव पड़ा था। अंशूबाला का शव बेडरूम में जमीन पर पड़ा था। दोनों जुड़वा बच्चों के शव बेड पर थे। फर्श व बेड पर खून के निशान थे। तीनों बच्चों और पत्नी के गले पर धारदार हथियार से वार के निशान थे। हत्या में प्रयुक्त बड़ा चाकू भी मिला है। एसपी सिटी श्लोक कुमार ने बताया कि परिवार मूलरूप से जमशेदपुर का था। प्रथम दृष्टया यह आर्थिक तंगी में उठाया गया कदम लग रहा है। व्हाट्सएप ग्रुप पर भेजे गए वीडियो की जांच की जा रही है। इंजीनियर गायब है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.