फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Husband killed his wife for not cooking food in Mehrauli area of Delhi

पत्नी को दी खौफनाक मौत: खाना बनाने से मना करने पर पति ने चाकू से किया हमला, आठ वार हुए और खत्म हो गई रेनू की जिंदगी

Mon, 13 Jun 2022 10:47 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 13 Jun 2022 10:47 PM IST
सार

महरौली इलाके की फ्रीडम फाइटर कॉलोनी इलाके में पत्नी के खाना नहीं बनाने पर पति ने उसकी चाकू से गोदकर हत्या कर दी। पुलिस ने पति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया है। पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है।

विज्ञापन
Husband killed his wife for not cooking food in Mehrauli area of Delhi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दक्षिण दिल्ली के महरौली इलाके में पत्नी ने खाना नहीं बनाया तो पति ने चाकू से गोदकर उसकी हत्या कर दी। मृतका की शिनाख्त यूपी के मथुरा में बलदेव निवासी रेनू (28) के रूप में हुई है। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया। पड़ोसियों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस महिला को उपचार के लिए अस्पताल ले गई, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने छानबीन के बाद रेनू के पति धर्मेंद्र के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। आरोपी दिसंबर महीने में ही चोरी के एक मामले में जेल से छुटकर बाहर आया था। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और टेक्निकल सर्विलांस की मदद से आरोपी की तलाश करने का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन

रविवार शाम को रेनू ने पति के लिए खाना नहीं बनाया था। सोमवार सुबह भी वह काम पर बिना खाना बनाए चली गई। इस बात से नाराज होकर धर्मेंद्र ने वारदात को अंजाम दिया। आरोपी ने रेनू पर चाकू के आठ वार कर उसकी जान ले ली। दक्षिण जिला पुलिस उपायुक्त बेनिता मेरी जैकर ने बताया कि 11.33 बजे महरौली थाना पुलिस को सूचना मिली कि फ्रीडम फाइटर कॉलोनी इलाके में एक महिला को चाकू मार दिया गया है। सूचना के बाद पुलिस तुरंत वहां पहुंची तो खून से लथपथ रेनू मिली। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे  मृत घोषित कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला कि दो साल पूर्व बलदेव, मथुरा निवासी रेनू की शादी धर्मेंद्र से हुई थी। धर्मेंद्र नशे का आदी थी। फिलहाल वह एक रेस्टोरेंट में साफ-सफाई का काम करता था। रेनू घरों में काम करती थी। रविवार शाम को रेनू घर पहुंची तो धर्मेंद्र ने उससे खाना बनाने के लिए कहा, लेकिन रेनू ने खाना नहीं बनाया। धर्मेंद्र भूखा ही सो गया। इसके बाद सुबह भी रेनू धर्मेंद्र को बिना बताए काम पर चली गई। उसने सुबह नाश्ता भी नहीं बनाया। इस बात पर धर्मेंद्र आग बबूला हो गया। उसने रेनू से दोपहर को खाना बनाने के लिए कहा।

विज्ञापन

इसके बाद भी रेनू ने खाना नहीं बनाया। धर्मेंद्र गुस्से में बाहर निकला। उसने दुकान से एक चाकू खरीदा और घर आ गया। घर पहुंचते ही उसने रेनू पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। जब तक पड़ोसी रेनू को बचाने पहुंचे तब तक वह उस पर सात-आठ वार कर चुका था। इसके बाद वह फरार हो गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने उसका शव कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया है। पुलिस आरोपी धर्मेंद्र की तलाश कर रही है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed