फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Husband killed his wife, children told the truth.

पति ने की पत्नी की हत्या, बच्चों ने सुनाई कहानी

Sun, 13 Sep 2015 01:09 PM IST
Updated Sun, 13 Sep 2015 01:09 PM IST
विज्ञापन
Husband killed his wife, children told the truth.

अशोक विहार इलाके में महिला की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई। मृतका की शिनाख्त ज्योति (25) के रूप में हुई है। वारदात के बाद ज्योति का पति मौके से फरार है।

विज्ञापन


बच्चों ने पुलिस को बताया है कि शुक्रवार शाम को दोनों का झगड़ा हुआ था। उसी के दौरान पापा ने मम्मी को चाकू मारा था। पुलिस ने शनिवार पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन


पुलिस आशंका जता रही है कि पति ने ही ज्योति की चाकू मारकर हत्या की। पुलिस के मुताबिक ज्योति परिवार के साथ वजीरपुर गांव में किराये के मकान में रहती थी।

दोनों हाथों की कटी थी नसें

Husband killed his wife, children told the truth.

इसके परिवार में पति अशीष व तीन बच्चे हैं। आशीष छोटा-मोटा काम करता था। शुक्रवार शाम पुलिस को महिला को चाकू मारने की सूचना मिली थी।

पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर ज्योति को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। ज्योति के हाथ की नसें कटी हुई थीं।

बच्चों ने अपने पिता पर ही मां की हत्या करने के आरोप लगाया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आशीष के पकड़े जाने के बाद ही हत्या की वजह का पता चल पाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed