फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   husband killed his wife by slitting her throat with knife In Delhi

Delhi: सब्जी काटने वाले चाकू से पति ने पत्नी का काटा गला, हत्या के बाद 20 मिनट तक शव के पास बैठा रहा आरोपी

Sun, 15 Sep 2024 03:46 AM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: श्याम जी. Updated Sun, 15 Sep 2024 03:46 AM IST
सार

दिल्ली में सब्जी काटने वाले चाकू से पति ने पत्नी का गला रेत दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
 

विज्ञापन
husband killed his wife by slitting her throat with knife In Delhi
Crime Demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहदरा की गीता काॅलोनी में शनिवार शाम एक युवक ने ससुराल जाकर पत्नी की गला रेतकर हत्या कर दी। हत्या से पहले उसने अपनी सास और बच्चों को कमरे से बाहर निकाला। बाद में पत्नी की बुरी तरह पिटाई करने के बाद उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। बाद में गला रेतकर उसे मौत के घाट उतार दिया।

विज्ञापन


हत्या करने के बाद वह 20 मिनट तक शव के पास बैठा रहा। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। किसी तरह अंदर से बंद दरवाजे को खुलवाया गया। मृतका की शिनाख्त सुनीता (27) के रूप में हुई है। पुलिस ने मौके से ही आरोपी पति किशन लाल को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर वारदात में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिया। दरअसल किशन लाल अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करता था। इसी वजह से दोनों के बीच झगड़ा होता था। फिलहाल पिछले कुछ दिन से सुनीता अपने माता-पिता के पास उनके घर रह रही थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, मूलरूप से नेपाल की रहने वाली सुनीता अपने पति किशन लाल के साथ गीता काॅलोनी में रहती थी। करीब 18 साल पहले किशन और सुनीता ने प्रेम विवाह किया था। इनके तीन बच्चे हैं। किशन ट्रैवल एजेंसी में काम करता है। सुनीता के माता-पिता 13 ब्लॉक में किराये के मकान में रहते हैं।

दोनों घरेलू सहायक हैं। पति-पत्नी में विवाद की वजह से कुछ दिन से सुनीता अपनी मां के घर पर ही रह रही थी। शाम को किशन ससुराल पहुंचा। उसने सास विमला से कहा कि उसे पत्नी से अकेले में कुछ बात करनी है। यह कहकर उसने सास और बच्चों को कमरे से बाहर निकाल लिया। विमला के बाहर जाते ही किशन ने दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। इसके बाद अंदर से सुनीता के चिल्लाने की आवाज आने लगी। विमला ने दरवाजा खुलवाने की खूब कोशिश की।   इसके बाद अंदर से सुनीता की आवाज आना बंद हो गई। 


 

Trending Videos

लेनदेन के विवाद में दुकानदार की हत्या 

नरेला इलाके में रुपये के लेन-देन को लेकर हुए विवाद में शुक्रवार रात एक दुकानदार की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। बाइक सवार तीन बदमाश चाकू से हमला कर फरार हो गए। मृतक की शिनाख्त गांव मंडोरा, सोनीपत, हरियाणा निवासी सुमित (24) के रूप में हुई है। पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार रात पुलिस को सूचना मिली कि लामपुर बॉर्डर के पास बाइक सवार तीन हमलावरों ने दिव्या खत बीज की दुकान के मालिक पर चाकू से हमला कर दिया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। तब तक आस पास के लोग घायल सुमित को लेकर राजा हरिशचंद अस्पताल जा चुके थे।

अस्पताल पहुंची पुलिस को पता चला कि डॉक्टरों ने सुमित को मृत घोषित कर दिया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया। छानबीन के दौरान पता चला कि सुमित घटना के समय दुकान पर मौजूद थे। इसी दौरान तीन बदमाश एक बाइक से वहां पहुंचे और दुकान में घुसकर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए।

एक आरोपी की पहचान राहुल के रूप में हुई है। पुलिस ने क्राइम और फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया। टीम ने मौके से कई साक्ष्य हासिल किए। पुलिस अधिकारी ने बताया कि जांच पड़ताल में पता चला है कि सुमित का एक आरोपी के साथ रुपये के लेन-देन में विवाद चल रहा था।

गोली मारकर युवक की हत्या किरायेदार के बेटों पर शक

शाहदरा जिले की गीता काॅलोनी में शनिवार शाम एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की शिनाख्त शाहिद उर्फ आशु (20) के रूप में हुई है। शुरुआती छानबीन के बाद जिला पुलिस उपायुक्त सुरेंद्र चौधरी ने बताया कि शाहिद का अपने किरायेदार मुन्ना से मकान खाली करने को लेकर विवाद चल रहा था।

आशंका व्यक्त की जा रही है कि मुन्ना के दो बेटों चांद और इमरान ने वारदात को अंजाम दिया। हत्या का मामला दर्ज कर पुलिस दोनों की तलाश कर रही है। पुलिस उपायुक्त ने बताया कि शाहिद अपने परिवार के साथ रानी गार्डन, गीता काॅलोनी इलाके में रहता था। इसके परिवार में पिता अशफाक के अलावा दो भाई और एक बहन है। इनके मकान की पहली मंजिल पर मुन्ना का परिवार किरायेदार के रूप में रहता है। शाहिद के परिवार का मुन्ना से मकान खाली करने को लेकर विवाद चल रहा था।

शनिवार शाम को शाहिद रानी गार्डन के बी-64 स्थित अपनी दुकान पर खुद ही सफेदी कर रहा था। इस बीच अज्ञात हमलावरों ने उस पर गोलियां बरसा दीं। हमला करने के बाद आरोपी फरार हो गए। परिजन फौरन शाहिद को एलएनजेपी अस्पताल ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मोर्चरी भेजा। शाम करीब 6.41 बजे गीता कालोनी थाना पुलिस को अस्पताल से ही शाहिद की मौत की सूचना मिली। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed