फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   husband killed his wife by pressing her face with pillow in Hapur

कब्र से निकाला गया शव: पत्नी की हत्या कर दफनाया, बेटे ने खोला राज; कहा- अब्बू ने तकिये से अम्मी का मुंह दबाया

Fri, 23 Aug 2024 08:29 PM IST
श्याम जी. संवाद न्यूज एजेंसी, पिलखुवा (हापुड़)
संवाद न्यूज एजेंसी, पिलखुवा (हापुड़) Published by: श्याम जी. Updated Fri, 23 Aug 2024 08:29 PM IST
सार

पति ने तकिया से मुंह दबाकर पत्नी की हत्या कर दी। शव को कब्रिस्तान से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मामले की जांच की जा रही है।
 

विज्ञापन
husband killed his wife by pressing her face with pillow in Hapur
कब्र से निकाला गया शव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

डीएम प्रेरणा शर्मा के आदेश पर एसडीएम धौलाना लवी त्रिपाठी की मौजूदगी में मसूरी पुलिस ने खेड़ा कब्रिस्तान से महिला का शव निकालकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेजा है। मसूरी थाने में मृतका के पिलखुवा निवासी भाई इमरान ने महिला के पति के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया है। 

विज्ञापन


सद्दीकपुरा कृष्णगंज कॉलोनी निवासी रूखसार का निकाह हापुड़ के गांव सलाई निवासी शाहनवाज के साथ 2016 में हुआ था। दोनों से एक सात साल की बेटी और पांच साल का बेटा है। रूखसार पति और बच्चों के साथ मसूरी स्थित किराए के मकान में रहती थी। अचानक दर्द के कारण रूखसार की मौत हो जाने की सूचना शाहनवाज ने 19 अगस्त की रात फोन पर इमरान को दी।
विज्ञापन


सामान्य मौत होना समझकर 20 अगस्त को खेड़ा स्थित कब्रितान में रूखसार का शव सुपुर्द -ए खाक कर दिया गया। 21 अगस्त को मृतका के पांच वर्षीय पुत्र उजैर ने अपने मामा इमरान को बताया कि पिता शाहनवाज के अम्मी के मुंह पर तकिया रखकर उसकी हत्या की थी। इसके उपरांत इमरान ने सारे मामले की सूचना पिलखुवा पुलिस को दी, जिस पर पिलखुवा पुलिस ने आरोपी शाहनवाज को हिरासत में लेकर प्रकाण की सूचना मसूरी पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मसूरी पुलिस ने इमरान की तहरीर पर हत्या का केस दर्ज कर शाहनवाज को गिरफ्तार कर, मृतका के शव को कब्र से निकालने के लिए डीएम हापुड़ प्ररेणा शर्मा की कोर्ट में अर्जी दाखिल की। शुक्रवार को डीएम के आदेश पर मसूरी पुलिस ने एसडीएम धौलाना लवी त्रिपाठी की मौजूदगी में शव को कब्र से निकाल पोस्टमार्टम को भेजा है, जिससे मौत के कारणों का सही पता हो सके। 


सीओ स्तुति सिंह का कहना है कि मजिस्ट्रेट के आदेश पर एसडीएम धौलाना की मौजूदगी में मसूरी पुलिस ने आरआर इंटर कॉलेज के पास खेड़ा गांव स्थित कब्रिस्तान में महिला का शव निकाला है। इससे संबंधित मसूरी थाना पर हत्या का केस दर्ज है। मामला मसूरी के संबंधित है, पिलखुवा से इसका कोई लेना-देना नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed