दिल्ली में खौफनाक वारदात: पति ने पत्नी की हत्या कर शव पलंग में किया बंद, बदबू आने हुआ खुलासा; की थी लव मैरिज
बताया जा रहा है कि दोनों ने प्रेम विवाह किया था। पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
द्वारका के डाबड़ी इलाके में 24 वर्षीय महिला की हत्या कर शव को बेड में छिपाने का मामला सामने आया है। वारदात बाद से महिला का पति फरार है। शुक्रवार रात युवती के पिता ने पुलिस को घटना की सूचना दी थी। शुरुआती जांच में सामने आया है कि हत्या करीब तीन से चार दिन पहले की गई है। बताया जा रहा है कि दोनों ने प्रेम विवाह किया था।
24 वर्षीय दीपा अपने पति धीरज के साथ डाबड़ी इलाके में रहती थी। दोनों की पांच साल पहले शादी हुई थी। इस शादी ने दीपा को एक दो वर्षीय बेटा है। धीरज ऐप आधारित कम्पनी के लिए कैब चलाने का काम करता है। शादी के बाद से ही धीरज और दीपा के बीच झगड़े होने लगे थे। इसके चलते बेटे को जन्म के बाद से ही दीपा ने उसके मामा के घर भेज दिया था। वह तभी से मामा के घर ही रहता है।
शुक्रवार को दीपा के पिता अशोक चौहान उससे मिलने के लिए घर आए थे। यहां उन्हें घर बंद मिला। लेकिन घर के अंदर से तेज बदबू आ रही थी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। डाबरी थाना पुलिस ने घर का गेट तोड़ कर अंदर प्रवेश किया। घर की तलाशी ली तो बेड के अंदर से दीपा का शव सड़ी गली हालत में बरामद किया गया।
सात दिन पहले हुई थी बात
पुलिस अधिकारी ने बताया कि दीपा के पिता अशोक चौहान परिवार सहित रघु नगर डाबड़ी में ही रहते हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनकी दीपा से आखिरी बार 29 दिसंबर को बात हुई थी। इसके बाद कोई संपर्क नहीं हो सका। लगातार फोन बंद होने के चलते उन्हें शक हुआ तो वह बेटी के घर पहुंचे। पुलिस अधिकारी ने बताया कि दीपा के पति का फोन बंद है। पड़ोसियों से पूछताछ करने पर पता चला कि करीब चार से पांच दिन से घर बंद है। ऐसे में पुलिस का मानना है कि दीपा की हत्या चार से पांच दिन पहले की गई है। फिलहाल आरोपी पति की तलाश की जा रही है।