फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Husband Holds Wife Hostage at Home and Beats Her Accused of Coercing Signatures

कागज पर साइन न करने की सजा: पति ने कमरे में बंद कर पत्नी को बेरहमी से पीटा, बाहर निकल सुनाई बाहरवाली की कहानी

Sat, 04 Apr 2026 06:26 PM IST
विकास कुमार अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: विकास कुमार Updated Sat, 04 Apr 2026 06:26 PM IST
सार

पीड़िता रुबीना पत्नी हसन निवासी ग्राम ढ़बारसी ने पुलिस को दी शिकायत के अनुसार, यह घटना 3 अप्रैल की है। पीड़िता का आरोप है कि उसके पति हसन पुत्र सईद ने उसे घर के अन्दर बंद कर दिया और उसके साथ जमकर मारपीट की। 

विज्ञापन
Husband Holds Wife Hostage at Home and Beats Her Accused of Coercing Signatures
पति ने पत्नी को बंधक बनाकर पीटा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के गाजियाबाद स्थित मसूरी क्षेत्रांर्तगत गांव ढ़बारसी में घरेलू हिंसा और पत्नी पर जानलेवा हमला करने व जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। महिला ने अपने पति पर उसे घर में कैद कर मारपीट करने और जबरन कागजातों पर हस्ताक्षर कराने के प्रयास का गम्भीर आरोप लगाते हुए पुलिस से सुरक्षा और कार्रवाई की गुहार लगाई है। 

विज्ञापन

घर के अंदर बंदकर की पिटाई
पीड़िता रुबीना पत्नी हसन निवासी ग्राम ढ़बारसी ने पुलिस को दी शिकायत के अनुसार, यह घटना 3 अप्रैल की है। पीड़िता का आरोप है कि उसके पति हसन पुत्र सईद ने उसे घर के अन्दर बंद कर दिया और उसके साथ जमकर मारपीट की। आरोपी पति पीड़िता पर किसी अज्ञात कागजात पर जबरन हस्ताक्षर करने का दबाव बना रहा था। विरोध करने पर आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दो महीने पहले ले गया था दूसरी महिला को भगाकर
पीड़िता ने बताया कि जब उसने शोर मचाया तो उसके पुत्र और पुत्रियों ने मौके पर पहुंचकर बड़ी मुश्किल से उसे हसन के चंगुल से छुड़ाया। यदि बच्चे समय पर न आते, तो कोई बड़ी अनहोनी हो सकती थी। पुलिस को दिए शिकायती पत्र में चौंकाने वाला खुलासा किया गया है, पीड़िता का आरोप है कि उसका पति हसन करीब दो माह पहले गांव की ही एक महिला को भगा ले गया था। इसी वजह से वह अब अपनी पत्नी और बच्चों को घर से बाहर निकालना चाहता है और सम्पत्ति या अन्य कागजातों पर जबरन कब्जा करने की फिराक में है।

विज्ञापन

पत्नी ने दर्ज करवाई एफआईआर
पीड़िता रुबीना ने मसूरी पुलिस को शिकायत देकर प्राथमिकी दर्ज करने और कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। एसीपी मसूरी लिपी नगायच ने बताया कि पीड़िता रूबीना ने अपने पति हसन पुत्र सईद निवासी गांव ढबारसी मसूरी के खिलाफ उसे बंधक बनाना, मारपीट करना, जान से मारने की धमकी और अवैध संबंधों के कारण प्रताड़ित करने की प्राथमिकी दर्ज कराई है, जांच-पड़ताल करके वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed