फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Husband hacked account in marriage dispute

वैवाहिक विवाद में पति का खाता सीए भाई से करवाया हैक

Mon, 04 Feb 2019 12:10 AM IST
राजेश सैनी धीरज बेनीवाल, नई दिल्ली
धीरज बेनीवाल, नई दिल्ली Published by: राजेश सैनी Updated Mon, 04 Feb 2019 12:10 AM IST
विज्ञापन
Husband hacked account in marriage dispute
hack

वैवाहिक विवाद में उलझी पत्नी अपने पति की वित्तीय हालात जानने के लिए उसका आयकर खाता भी हैक कराने से नहीं चूकी। महिला ने अपने सीए भाई से पति का आयकर खाता न केवल हैक करवाया बल्कि उसका लॉग इन व पासवर्ड भी बदलवा दिया।

विज्ञापन


पत्नी व उसके सीए भाई के खिलाफ पुलिस आरोप पत्र दाखिल कर चुकी है। अब आरोपी सीए की सदस्यता रद्द करने के लिए पति ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। न्यायमूर्ति विभू बाखरू ने शेखर शर्मा की याचिका पर आईसीएआई तथा सीए दीपक भारद्वाज को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। इस याचिका पर 19 जुलाई तक जवाब देना है।
विज्ञापन


याची ने अधिवक्ता अर्पित भार्गव के जरिए दायर याचिका में कहा कि उसका उसकी पत्नी पूर्णिमा शर्मा के साथ 2016 से वैवाहिक विवाद चल रहा है। इस कारण वह उसका वित्तीय विवरण लेना चाहती थी। पत्नी के कहने पर उसके भाई सीए दीपक भारद्वाज ने आयकर विभाग की वेबसाइट पर उसका आयकर खाता हैक किया और लॉग इन आईडी व पासवर्ड भी बदल दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

हाईकोर्ट ने याची की दूसरी याचिका पर आईसीएआई व सीए प्रवीण कुमार जैन से जवाब मांगा है। याची ने कहा कि सीए प्रवीण कुमार जैन ने भी उसकी अनुमति के बिना उसके आयकर खाते में लॉग इन किया।

उसकी पत्नी व प्रवीण जैन की पत्नी मित्र हैं। पूर्णिमा ने प्रवीण जैन के जरिए शेखर शर्मा का 2011-12 का आयकर रिटर्न भरवाया था। इसके चलते उसने दोबारा पूर्णिमा के कहने पर शेखर के खाते में लॉग इन किया।  

याचिका में कहा गया है कि आईसीएआई ने प्रवीण जैन के खिलाफ शिकायत का निबटारा याची का पक्ष जाने बिना ही चार जुलाई 2018 को निबटारा करते हुए क्लीन चिट दे दी। संस्थान ने अपने निर्णय का कोई कारण नहीं बताया।

याची का कहना है कि संस्थान के इस आदेश को रद्द कर दोबारा सुनवाई करने और उसमें याची का पक्ष सुनने का निर्देश दिया जाए। याची का कहना है कि उसकी शिकायत पर दिल्ली पुलिस दीपक भारद्वाज व पूर्णिमा शर्मा के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल कर चुकी है। इसमें प्रवीण कुमार जैन को शामिल करने के लिए याची की विरोध याचिका निचली अदालत में विचाराधीन है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed