फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Husband flees after throwing acid on wife face

दहल उठी दिल्ली: अलग रहने लगी पत्नी तो पति ने किया एसिड अटैक, ड्यूटी पर जाते समय चेहरे पर फेंका तेजाब

Sun, 28 Jun 2026 08:25 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विकास कुमार Updated Sun, 28 Jun 2026 08:25 PM IST
सार

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसका पति शराब पीने के अलावा गांजा और दूसरे नशे भी करता है। इसके अलावा वह कुछ काम भी नहीं करता। घर आकर वह शीतल के अलावा बच्चों को बुरी तरह पीटता था। 

विज्ञापन
Husband flees after throwing acid on wife face
पति ने पत्नी पर फेंका तेजाब (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के भजनपुरा इलाके में पारिवारिक विवाद में एक शख्स ने अपनी पत्नी के चेहरे पर तेजाब डाल दिया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। झुलसी हुई हालत में पीड़िता शीतल (42) को उसकी बेटी ने जग प्रवेश चंद्र अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार हुआ।

विज्ञापन

बच्चों को लेकर पति से अलग रहती थी महिला
भजनपुरा थाना पुलिस ने पीड़िता का बयान लेकर मामला दर्ज कर लिया है। दरअसल महिला का अपने पति से पिछले काफी समय से विवाद चल रहा है। पति नशे का आदी है। नशा करने के बाद आरोपी पत्नी व बच्चों को पीटता है। इस वजह से महिला बच्चों के साथ अलग किराए का मकान लेकर रह रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

नौकरी करती है महिला
पुलिस के मुताबिक शीतल अपने बच्चों के साथ गंगोत्री विहार, वेस्ट घोंडा में रहती हैं। इनके पति सीताराम अलग रहते हैं। शीतल पुरानी रेलवे स्टेशन के पास एक कंपनी में प्राइवेट नौकरी करती हैं। 24 जून की दोपहर को वह अपने घर से ड्यूटी जाने के लिए निकली। अभी वह घर से कुछ ही दूर पहुंची थीं।

विज्ञापन

बेटी को फोन पर महिला ने बुलाया
इस बीच उनका पति सीताराम वहां पहुंचा और पत्नी के चेहरे पर तेजाब डालकर भाग गया। पीड़िता ने किसी तरह अपनी बेटी को कॉल किया। बेटी वहां पहुंची और ऑटो में बिठाकर अस्पताल पहुंची। वहां शीतल का उपचार हुआ। खबर मिलने के बाद अस्पताल में पुलिस पहुंची। पुलिस ने छानबीन के बाद 25 जून को मामला दर्ज किया।

पति पीता है शराब और गांजा
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसका पति शराब पीने के अलावा गांजा और दूसरे नशे भी करता है। इसके अलावा वह कुछ काम भी नहीं करता। घर आकर वह शीतल के अलावा बच्चों को बुरी तरह पीटता था। परेशान होकर शीतल ने पति से अलग रहना शुरू कर दिया था। वो अक्सर साथ रहने का दबाव बनाता था। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed