फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Husband fatally attacked his wife with a knife in a domestic dispute

Delhi Crime: घरेलू विवाद में पत्नी पर चाकू से जानलेवा हमला, गला रेतने का किया प्रयास; महिला की कटी उंगलियां

Mon, 13 Feb 2023 07:33 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Mon, 13 Feb 2023 07:33 PM IST
सार

पीड़िता अपने बेटे व बाकी परिजनों के साथ ईस्ट गोरखपार्क में रहती है। कई साल पहले महिला की गोकुलपुरी निवासी व्यक्ति से शादी हुई थी। शादी के बाद दोनों के बीच मनमुटाव होने लगा।

विज्ञापन
Husband fatally attacked his wife with a knife in a domestic dispute
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

शाहदरा इलाके के ईस्ट गोरखपार्क इलाके में घरेलू विवाद में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। आरोपी ने महिला का गला रेतने का प्रयास किया, लेकिन महिला ने अपना हाथ आगे कर दिया। इससे उसके हाथों की उंगलियां कट गई।

विज्ञापन


इसके बाद आरोपी ने महिला के पेट में चाकू मारने का प्रयास किया तो उसने चाकू पकड़ लिया। शोर सुनकर महिला का बेटा वहां आ गया। दोनों ने शोर मचाया तो आरोपी धमकी देता हुआ फरार हो गया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने पीड़िता को जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़िता के बयान पर जानलेवा हमला करने का मामला दर्ज कर पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन


पीड़िता अपने बेटे व बाकी परिजनों के साथ ईस्ट गोरखपार्क में रहती है। कई साल पहले महिला की गोकुलपुरी निवासी व्यक्ति से शादी हुई थी। शादी के बाद दोनों के बीच मनमुटाव होने लगा। वर्ष 2020 में महिला अपने मायके आ गई और बेटे के साथ वहीं रहने लगी। बाद में महिला ने पति के खिलाफ दुष्कर्म का मामला गोकुलपुरी थाने में दर्ज कराया। यह मामला अभी भी कोर्ट में विचाराधीन है। फिलहाल अदालत ने महिला के पति को पांच हजार रुपये महीना गुजारा भत्ता देने के लिए कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि शनिवार रात को महिला घर पर मौजूद थी। इस बीच आरोपी उसके घर पहुंचा। महिला ने उसके अंदर आने पर ऐतराज जताया तो आरोपी ने चाकू निकालकर उसका गला रेतने का प्रयास किया। बचाव के प्रयास में महिला के हाथ की उंगलियां कट गईं। शोर शराबा सुनकर उसका बेटा वहां आ गया। उसने मां को बचाने का प्रयास किया और शोर मचा दिया। पकड़े जाने के डर से आरोपी दोबारा देख लेने की धमकी देकर वहां से भाग गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed