फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   husband doubt on wife character so he strangled her to death in delhi

'पिया' ने किया पारुल का कत्ल: 'साहब मेरी बीवी का किसी और से..., बेरोजगार भी था; गुस्से में घोंट दिया गला'

Sun, 08 Sep 2024 08:22 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 08 Sep 2024 08:22 PM IST
सार

उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त मनोज कुमार मीना ने बताया कि बृहस्पतिवार रात करीब पौने नौ बजे पुलिस को खबर मिली कि वजीराबाद गांव, गली नंबर-14 में एक महिला की लाश पड़ी है।

विज्ञापन
husband doubt on wife character so he strangled her to death in delhi
पति ने घोंट दिया पत्नी का गला - फोटो : iStock

विस्तार

उत्तरी दिल्ली के वजीराबाद गांव में 27 साल की महिला पारुल तिवारी की मौत के मामले में उसके पति को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान वेद प्रकाश तिवारी (32) के रूप में हुई है। वेद प्रकाश ने शक की वजह से झगड़े के दौरान पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी थी। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया था।

विज्ञापन

खबर मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो ढाई और साढ़े चार साल की दो बेटियां उसके शव के पास रोती हुई मिलीं। शुरुआती जांच के बाद पुलिस को पारुल की मौत की वजह पता नहीं चल रही थी। पोस्टमार्टम करवाने पर पुलिस को पता चला कि पारुल का गला घोंटा गया था। इसके बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी को दबोचा।

विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त मनोज कुमार मीना ने बताया कि बृहस्पतिवार रात करीब पौने नौ बजे पुलिस को खबर मिली कि वजीराबाद गांव, गली नंबर-14 में एक महिला की लाश पड़ी है। पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां महिला की दोनों बच्चियां शव के पास रोती हुई मिलीं। पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

विज्ञापन

क्राइम टीम के अलावा एफएसएल को मौके पर बुलाया गया। इसके बाद पारुल के परिजनों को खबर दी गई। महिला का पति वेद प्रकाश तिवारी अपना मोबाइल फोन बंद कर गायब मिला। पुलिस ने अगले दिन शव का पोस्टमार्टम करवाया तो पता चला कि महिला की हत्या हुई है। हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू हुई।

आरोपी की तलाश शुरू हुई। इस बीच वेद प्रकाश को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने बताया कि वह पहले ऑटो चलाता था। फिलहाल कुछ दिनों से वह बेरोजगार था। उसे शक था कि उसकी पत्नी की किसी अन्य युवक से दोस्ती है। इसी बात पर उसका पत्नी से झगड़ा हुआ था। गुस्से में उसने पत्नी की हत्या कर दी। बाद में वह फरार हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed