फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Husband did not congratulate on wedding anniversary then wife hanged in delhi

शादी की सालगिरह पर पति ने नहीं दी मुबारकबाद तो पत्नी ने लगा ली फांसी

Wed, 13 May 2020 06:02 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली 
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली  Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 13 May 2020 06:02 AM IST
सार

  • दो साल पहले ही हुई थी शादी
  • लड़की के परिजनों ने दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया 
  • मौके पर पहुंची पुलिस को अंकित ने बताया कि सोमवार को उनकी शादी की सालगिरह थी, वह पत्नी को मुबारकबाद देना भूल गया

विज्ञापन
Husband did not congratulate on wedding anniversary then wife hanged in delhi
आकांक्षा... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहदरा जिले के मानसरोवर पार्क क्षेत्र में शादी की सालगिरह पर एक युवक ने अपनी पत्नी को मुबारकबाद नहीं दी। इससे खफा होकर शादी की सालगिरह वाले दिन ही फांसी के फंदे पर झूल गई। 

विज्ञापन


मृतका की शिनाख्त आकांक्षा (27) के रूप में हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। वहीं आकांक्षा के मायके वालों ने दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया है। पुलिस के अलावा क्षेत्रीय एसडीएम भी मामले की छानबीन कर रहे हैं।
विज्ञापन

 
पुलिस के मुताबिक आकांक्षा परिवार के साथ नत्थू कॉलोनी इलाके में रहती थी। आकांक्षा सरकारी स्कूल में टीचर थी, वहीं पति अंकित एक निजी कंपनी में अकाउंटेंट की नौकरी करता है। 11 मई 2018 को दोनों की शादी हुई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


क्षेत्र में ही रहने वाली आकांक्षा की मां संतोष देवी ने बताया कि सोमवार शाम को ससुराल वालों ने उन्हें सूचना दी गई कि आप फौरन घर आ जाएं, आकांक्षा आपसे कुछ बात करना चाहती है। घर पहुंचने पर उसकी मौत की खबर मिली। ससुराल वालों ने बताया कि आकांक्षा ने फांसी लगा ली है। 

मौके पर पहुंची पुलिस को अंकित ने बताया कि सोमवार को उनकी शादी की सालगिरह थी, वह पत्नी को मुबारकबाद देना भूल गया। इस बात से खफा होकर आकांक्षा ने यह कदम उठा लिया। वहीं आकांक्षा की मां ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी को ससुराल में परेशान किया जाता था। 


बेटी की सैलरी को ससुराल वाले जबरन छीन लिया करते थे। इसके साथ ही बच्चा न होने पर उसे ताने दिए जाते थे। इसी से परेशान होकर उनकी बेटी ने मौत को गले लगा लिया। पुलिस आकांक्षा के परिजनों के आरोपों की छानबीन कर रही है। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद आकांक्षा का शव परिवार के हवाले कर दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed