{"_id":"5d0d7e968ebc3e0c972e5719","slug":"husband-cut-nose-of-wife-in-family-feud-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"पारिवारिक झगड़े में चाकू से पत्नी की नाक काटी, छत से गिरी, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पारिवारिक झगड़े में चाकू से पत्नी की नाक काटी, छत से गिरी, हालत गंभीर
Sat, 22 Jun 2019 06:34 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 22 Jun 2019 06:34 AM IST
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेगमपुर में पारिवारिक झगड़े में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की पिटाई कर दी और चाकू से उसकी नाक काट दी। झगड़े के दौरान महिला छत से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। आरोपी मौके से फरार हो गया।
घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंचे महिला के भाइयों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। बेगमपुर पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है।
25 वर्षीय महिला अपने पति राजपाल के साथ नवीन विहार में रहती है। महिला के दो भाई सतीश कुमार और शिव रत्न भी इलाके में रहते हैं। घटना 15 जून की है। पुलिस को आंबेडकर अस्पताल से सूचना मिली कि एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की नाक चाकू से काट दी है।
सूचना मिलते ही पुलिस अस्पताल पहुंची। पूछताछ में महिला ने बताया कि झगड़े के दौरान उसके पति राजपाल ने उसकी पिटाई की और फिर चाकू से नाक काटी। झगड़े के दौरान वह छत से भी गिर गई।
मौके पर महिला का भाई सतीश मिला, जिसने पुलिस को बताया कि शादी के बाद से ही आरोपी उसकी बहन का मानसिक व शारीरिक शोषण कर रहा था। घटना वाले दिन उसके भाई शिव रत्न ने बताया कि जीजा बहन की पिटाई कर रहा है। वह भागकर बहन के घर पहुंचा। बहन दरवाजे पर लहूलुहान हालत में पड़ी थी।