फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Husband beats wife to death in Vasant Kunj area

Delhi: वसंतकुंज इलाके में पति ने की पत्नी की पीट कर हत्या, घर का बाहर से ताला लगाकर हुआ फरार

Tue, 09 Jan 2024 01:16 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 09 Jan 2024 01:16 AM IST
सार

शुरुआती जांच में पता लगा है कि रविवार-सोमवार की रात भी दोनों में झगड़ा हुआ और विश्वनाथ ने पत्नी रेखा की पीट-पीट कर हत्या कर दी। जब वह अचेत हो गई आरोपी कमरे का बाहर से ताला लगाकर फरार हो गया। सुबह जब कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो पड़ोसियों ने कमर में झांक कर देखा।

विज्ञापन
Husband beats wife to death in Vasant Kunj area
delhi police - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

वसंतकुंज थाना क्षेत्र में स्थित मसूदपुर में पति ने पत्नी की पीट-पीटकर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी कमरे का बाहर से ताला बंद कर फरार हो गया। पड़ोसियों को जब पता लगा कि उन्होंने पुलिस को सूचना दी। वसंतकुंज (नार्थ) थाना पुलिस ने मामला दर्जकर पति की तलाश तेज कर दी है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पति विश्वनाथ रॉय पुत्र उमाकांत रॉय ने मोबाइल बंद कर दिया है। पुलिस की छह से ज्यादा टीमें उसकी तलाश कर रही हैं।

विज्ञापन


दक्षिण-पश्चिमी जिला पुलिस उपायुक्त मनोज सी ने बताया कि महिला रेखा रॉय (35) पति विश्वनाथ के साथ डी -31 ए, हरिजन बस्ती, मसूदपुर में रहती थी। उसके दो बच्चे हैं, जो उनके गांव पनागिरी, जमादारेरबस, पश्चिम बंगाल में रहते हैं। विश्वनाथ शराब पीने का आदी है। इस बात पर उसका पत्नी से आए दिन झगड़ा होता था। शुरुआती जांच में पता लगा है कि रविवार-सोमवार की रात भी दोनों में झगड़ा हुआ और विश्वनाथ ने पत्नी रेखा की पीट-पीट कर हत्या कर दी। जब वह अचेत हो गई आरोपी कमरे का बाहर से ताला लगाकर फरार हो गया। सुबह जब कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो पड़ोसियों ने कमर में झांक कर देखा।
विज्ञापन


कमरे में रेखा अचेत पड़ी हुई थी। पड़ोसियों ने सोमवार सुबह 8.10 बजे इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी। सूचना के बाद वसंतकुंज (नार्थ) थानाध्यक्ष टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। शुरुआती जांच में महिला के शरीर पर चोट के निशान नहीं मिले हैं। पड़ोसियों ने बताया कि ये एक महीने पहले ही मसूदपुर में किराए पर रहने आए थे। आरोपी पति बी-7 वसंतकुंज में स्थित पेट्रोल पंप पर दो महीने से काम कर रहा है। एफएसएल टीम और क्राइम टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने रेखा के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में रखवा दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed