{"_id":"86801624a8dd36a4c6701aa984786705","slug":"husband-attempt-suicide-because-of-wife-did-not-return-back-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मायके से पत्नी लौटकर नहीं आई तो पति ने चुनी मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मायके से पत्नी लौटकर नहीं आई तो पति ने चुनी मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Sat, 20 Jun 2015 12:16 AM IST
विज्ञापन
नशे के आदी एक युवक की पत्नी मायके से वापिस नहीं आई। नाराज पति ने सल्फास की खोली खाकर अपनी जान दे दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
धौज निवासी फरीद उम्र 25 की शादी हथीन के गांव में हुई। कुछ दिन पहले से उसकी पत्नी उसकी नशे की आदत से परेशान होकर मायके चली गई।
यह दो दिन पहले ससुराल अपनी नाराज पत्नी को लेने गया था। ससुराल वालों ने उससे कहा कि वह नशा छोड़ दें, लेकिन वह नहीं माना।
आखिर उसकी ससुराल वालों ने उसकी पत्नी को वापिस घर नहीं भेजा। इस कारण परेशान होकर उसने जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जान दे दी।