फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Husband attacks wife and daughter with knife in Ghaziabad

अपनों का खून: पहले पत्नी और  बेटी पर किया चाकू से हमला, फिर खुद की काटी गर्दन; महिला की मौत

Fri, 16 Feb 2024 03:51 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: श्याम जी. Updated Fri, 16 Feb 2024 03:51 PM IST
सार

गाजियाबाद जिले में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और बेटी को चाकू मार दी। इसके बाद खुद की गर्दन पर चाकू मार ली। इस दौरान महिला की मौत हो गई। वहीं, घायल शख्स और बेटी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
 

विज्ञापन
Husband attacks wife and daughter with knife in Ghaziabad
महिला और बेटी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र के शिव वाटिका कॉलोनी में गृह क्लेश के चलते एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और तीन साल की बेटी पर चाकू से हमला कर दिया। इसके बाद खुद को भी चाकू मारकर घायल कर लिया। इस घटना में महिला सबरीन (23) की मौत हो गई। आसपास के लोगों ने पुलिस की मदद से घायल जावेद (25) और हिबा (3) को दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, मूल रूप से पिलखुवा में रहने वाले जावेद लोनी के शिव वाटिका कॉलोनी में किराये के मकान में परिवार के साथ रहते हैं। परिवार में पत्नी सबरीन और तीन साल की बेटी है। तीन साल पहले जावेद की शादी हुई थी। शादी के कुछ समय बाद से दोनों में विवाद होने लगा। शुक्रवार दोपहर करीब 1:30 बजे पति-पत्नी में विवाद हो गया। आसपास के लोगों ने बताया कि विवाद के चलते जावेद ने साबरीन और बेटी पर चाकू से वार कर खुद भी चाकू मार लिए। 
विज्ञापन


घटना के दौरान मकान का दरवाजा अंदर से बंद था। जावेद के घर के सामने उसके साढ़ू का मकान है। परिवार के लोग जब घर पहुंचे तो खिड़की के अंदर से उन्होंने देखा कि जावेद और सबरीन जमीन पर लेटे हुए हैं और हिबा रो रही थी। पुलिस ने आसपास के लोगों की मदद से दरवाजा तोड़कर घायल जावेद और हिबा को बाहर निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया। उसके बाद पुलिस ने सबरीन के शव को कब्जे में लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed