फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Husband attacked wife with knife in Siraul village of Gurugram injured

महिला के इस काम से खफा था पति: गुस्से में पत्नी पर चाकू से किए कई वार, एक साल से अलग रह रही थी वो

Sun, 25 Sep 2022 06:29 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 25 Sep 2022 06:29 PM IST
सार

पत्नी ने हमले से बचने की कोशिश की तो उसके हाथों में भी चाकू लग गया। आवाज सुनकर पड़ोसी आए तो पति मौके से फरार हो गया। महिला के भाई ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती करवाया।

विज्ञापन
Husband attacked wife with knife in Siraul village of Gurugram injured
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

गुरुग्राम के गांव सिरौल में गुरुवार को पत्नी के काम करने से गुस्से में आकर पति ने पत्नी पर चाकू से हमला कर दिया। पत्नी ने हमले से बचने की कोशिश की तो उसके हाथों में भी चाकू लग गया। आवाज सुनकर पड़ोसी आए तो पति मौके से फरार हो गया। महिला के भाई ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। महिला की शिकायत पर सेक्टर-18 थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। महिला सिलाई का काम करती है।

विज्ञापन

मूल रूप से बेगूसराय बिहार निवासी सीता देवी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह उनकी शादी महेशराम से 20 साल पहले हुई थी। वह उद्योग विहार में सिलाई का काम करती है। उन्होंने बताया कि मेरे सिलाई के काम करने को लेकर पति से झगड़ा रहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसलिए पिछले एक साल से अपने पति से अलग किराए के घर में रह रही है। उन्होंने बताया कि गुरुवार दोपहर को अचानक से पति घर पर आ गए और जबरदस्ती घर में रहने की बात करने लगे। इसी बात को लेकर उनके साथ झगड़ा हो गया।

विज्ञापन

उन्होंने बताया कि तभी पति ने अपनी जेब से चाकू निकाला और पेट में मारने लगा। बचने के लिए पति से चाकू छीनने की कोशिश की तो उंगली भी कट गई। शोर सुनकर पड़ोसी मौके पर आ गए तो पति वहां से फरार हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed