फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   husband attack on wife with hammer for banning his entry while drunk in delhi

जब पत्नी ने शराब पीकर घर आने से रोका तो पति ने हथौड़े से किया हमला और फिर...

Tue, 25 Jul 2017 06:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 25 Jul 2017 06:48 PM IST
विज्ञापन
husband attack on wife with hammer for banning his entry while drunk in delhi
सांकेत‌िक च‌ित्र

मानसरोवर पार्क इलाके के राम नगर विस्तार में शराब के नशे में धुत एक शख्स ने पत्नी के सिर पर हथौड़े से हमला कर दिया। गंभीर हालत में पीड़िता अंशु (38) को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां परिवार उसे सफदरजंग अस्पताल ले गया।

विज्ञापन


अस्पताल में महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। पीड़िता ने पुलिस को बयान दिया है कि अंशु ने अपने पति के शराब पीकर घर आने का विरोध किया था।

इसी बात पर आग बबूला होकर आरोपी मनोज कुमार ने पत्नी पर घर में रखे हथौड़े से वार कर दिया है। वारदात के बाद से आरोपी फरार है। पुलिस जानलेवा हमला करने का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है।

विज्ञापन

अंशु के सिर से खून निकलता देखकर आरोपी मौके से फरार

husband attack on wife with hammer for banning his entry while drunk in delhi

पुलिस के मुताबिक अंशु परिवार के साथ रामनगर विस्तार शाहदरा में रहती है। इसके परिवार में पति मनोज कुमार व दो बच्चे हैं। मनोज प्राइवेट नौकरी करता है। रविवार देर रात को मनोज घर पर शराब के नशे में धुत होकर पहुंचा।

अंशु ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने गाली-गलोच शुरू कर दी। आरोपी अंशु को बुरा कहने लगा। इसी बीच उसने घर में रखा लोहे का हथौड़ा उठाया और अंशु के सिर पर वार कर दिया। अंशु के सिर से खून निकलता देखकर आरोपी मौके से फरार हो गया।

इधर अंशु की बड़ी बहन प्रियंका वहां पहुंची और अंशु को लेकर अस्पताल पहुंची, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद परिवार उसे सफदरजंग अस्पताल ले गया। पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी पति मनोज कुमार की तलाश कर रही है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल हथौड़ा बरामद कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed