पति-पत्नी ने एक दूसरे को मारा चाकू: संन्यासी बनना चाहता था बिल्ला, दूसरी महिला और संपत्ति रही खूनी जंग की वजह
बिल्ला और सुषमा अपने परिवार के साथ विवेक विहार के ज्वाला नगर में रहते हैं। करीब 16 साल पहले दोनों की शादी हुई थी। इनके यहां 15 और 12 साल के दो बेटे हैं। बिल्ला जोमैटो में डिलीवरी ब्वॉय का काम करता है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शाहदरा जिले के विवेक विहार इलाके में घरेलू विवाद में पति-पत्नी के बीच झगड़ा कुछ इस कदर बढ़ा कि दोनों ने एक दूसरे को चाकू कर दिया। जख्मी हालत में दोनों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उनको जीटीबी अस्पताल रेफर कर दिया गया। अस्पताल में पति बिल्ला वर्मा (43) की हालत गंभीर बनी हुई है जबकि पत्नी सुषमा (37) का इलाज जारी है। बिल्ला का बुधवार को ऑपरेशन हुआ है। विवेक विहार थाना पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है। विवेक विहार थाना पुलिस परिवार से पूछताछ कर वारदात की असली वजहों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
जानकारी के अनुसार बिल्ला और सुषमा अपने परिवार के साथ विवेक विहार के ज्वाला नगर में रहते हैं। करीब 16 साल पहले दोनों की शादी हुई थी। इनके यहां 15 और 12 साल के दो बेटे हैं। बिल्ला जोमैटो में डिलीवरी ब्वॉय का काम करता है। सुषमा के भांजे ने बताया कि करीब सात साल पहले उसका मौसा बिल्ला एक महिला के संपर्क में आया था। महिला ने उसके मौसा को संन्यास लेने के लिए तैयार कर लिया।
इसके बाद मौसा का एक धर्म के प्रति काफी झुकाव हो गया। इसी वजह से उसके मौसा ने भोलानाथ नगर का अपना फ्लैट भी बेच दिया। मौसी भोलानाथ नगर में ही अलग मकान में रहने लगी और मौसा भोपुरा चले गए। दोनों ने अलग रहने का फैसला किया। लेकिन परिजनों के समझाने के बाद पांच-छह दिनों से दोनों एक साथ रह रहे थे।
आरोप है कि मंगलवार रात को किसी बात पर बिल्ला और सुषमा का किसी बात पर झगड़ा हो गया। अचानक बिल्ला ने चाकू निकालकर सुषमा पर हमला कर दिया। सुषमा ने भी रसोई के चाकू से बिल्ला पर हमला कर दिया। दोनों जख्मी हो गए। घायलों को अस्पताल ले जाया गया, जहां दोनों का इलाज जारी है। गले पर चाकू लगने की वजह से बिल्ला की हालत नाजुक बनी हुई है। विवेक विहार थाना पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन में जुटी है।