फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Husband and wife commit suicide after celebrating New Year in Wazirabad

नए साल पर छाया मातम: नववर्ष का मनाया जश्न, फिर 3 साल के बेटे के सामने मां-बाप ने दी जान; आधी रात को लगाई फांसी

Thu, 02 Jan 2025 04:38 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Thu, 02 Jan 2025 04:38 AM IST
सार

मृतक नितेश (32) जल बोर्ड में काम करता था और चांदनी (28) खुद का ब्यूटी पार्लर चलाती थी। मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। मूलरूप से बिहार का रहने वाला परिवार लंबे समय से यहां पर रहता था। 

विज्ञापन
Husband and wife commit suicide after celebrating New Year in Wazirabad
पति पत्नी - फोटो : Freepik

विस्तार

वजीराबाद में रह रहे एक परिवार में साल के आखिरी दिन तक सब कुछ ठीक था। परिवार ने पहले खुशी-खुशी नए साल का जश्न मनाया। लेकिन, देर रात करीब तीन बजे अपने तीन साल के बच्चे के सामने दंपती के खुदकुशी करने से खुशियां मातम में बदल गईं।

विज्ञापन

मृतक नितेश (32) जल बोर्ड में काम करता था और चांदनी (28) खुद का ब्यूटी पार्लर चलाती थी। मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। मूलरूप से बिहार का रहने वाला परिवार लंबे समय से यहां पर रहता था। नितेश और चांदनी तीन वर्षीय बेटे के साथ चार मंजिला इमारत की पहली मंजिल पर रहते थे। ग्राउंड फ्लोर पर नितेश के माता-पिता रहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधिकारी ने बताया कि सुबह 3:45 बजे वजीराबाद की सुरेंद्र कॉलोनी में रहने वाले दंपती के आत्महत्या करने के संबंध में जानकारी मिली। मौके पर पहुंचने पर पता चला कि दंपती ने अपने कमरे में फांसी लगा लगाई थी। जब उनका बच्चा आधी रात को उठा तो उसने माता-पिता को ऐसी स्थिति में देखा।

विज्ञापन

पांच वर्ष पहले हुई थी शादी
पुलिस अधिकारी के अनुसार, जिस कमरे में दंपती ने आत्महत्या की है। वहां से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। फिलहाल मामले में जांच की जा रही है। पांच वर्ष पहले दोनों की शादी हुई थी। पुलिस ने दोनों के मोबाइल फोन जब्त कर लिए हैं।

देर रात तक हुई थी पार्टी
बताया जा रहा है कि घर में देर रात तक नव वर्ष को लेकर पार्टी की गई थी। इसमें परिवार के सभी लोगों के अलावा दंपती के जानकार और रिश्तेदार भी शामिल हुए थे। माना जा रहा है कि दंपती ने तीन बजे के करीब आत्महत्या की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed