{"_id":"594554cc4f1c1b28698b473c","slug":"husband-abondoned-wife-at-bus-stop","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी को बस अड्डे पर छोड़कर युवक फरार, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी को बस अड्डे पर छोड़कर युवक फरार, केस दर्ज
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Sat, 17 Jun 2017 09:41 PM IST
विज्ञापन
husband wife fight
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा के सेक्टर-39 कोतवाली में एक युवक ने लिव इन पार्टनर से शादी की और दो माह बाद ही उसे बस अड्डे पर छोड़कर फरार हो गया। महिला ने आरोपी के खिलाफ शादी कर धोखा देने का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी पति की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि छलेरा में परिवार के साथ किराये पर रहने वाली युवती आरसीएम कंपनी मेें काम करती है। उसका सेक्टर-45 की कांशीराम कॉलोनी निवासी रोशन से प्रेम-प्रसंग हो गया। रोशन ने उससे शादी करने का वादा किया। इसके बाद युवती रोशन के साथ लिव इन में रहने लगी।
विज्ञापन
बताया गया कि 20 अप्रैल को रोशन और युवती ने सूरजपुर स्थित आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली। शादी में युवती के परिजन भी शामिल हुए थे। 4 जून को दोनों कहीं जाने के लिए सेक्टर-44 में बस का इंतजार कर रहे थे। इस दौरान रोशन पानी पीने के बहाना चला गया और वापस नहीं आया। युवती ने उसका मोबाइल नंबर मिलाया, लेकिन संपर्क नहीं हो सका।
विज्ञापन
5 जून को वह पति रोशन के कांशीराम कॉलोनी स्थित घर पहुंची तो पति के भाई और पड़ोस में रहने वाली महिला ने उससे अभद्रता की। महिला ने पुलिस को फोन कर बुला लिया। पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया। आरोपी रोशन ने खुद को जयपुर, राजस्थान का रहने वाला बताया था, जबकि छानबीन में पता चला कि वह बिहार का रहने वाला है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।