फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Hundred trains affected by Kisan movement in Punjab

पंजाब में किसान आंदोलन से डेढ़ सौ ट्रेन प्रभावित, रविवार को 25 से अधिक ट्रेन हुई निरस्त

Mon, 19 Nov 2018 03:46 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 19 Nov 2018 03:46 AM IST
विज्ञापन
Hundred trains affected by Kisan movement in Punjab
डेमो - फोटो : डेमो

पंजाब में किसानों का रेलवे ट्रैक जाम करने का सिलसिला थम नहीं रहा है। गन्ना किसानों ने एक बार फिर रेलवे ट्रैक पर विरोध-प्रदर्शन शुरू कर दिया है। इस कारण दो दिन से ट्रेनों का आवागमन बुरी तरह प्रभावित है। कई स्टेशनों पर ट्रेनें जहां की तहां रुकी है तो कुछ परिवर्तित रूट से चल रही हैं। किसान आंदोलन के कारण ज्यादातर ट्रेनें निरस्त करने से यात्रियों को परेशान होना पड़ रहा है।

विज्ञापन


वैष्णों देवी धाम जाने वाली ज्यादातर ट्रेनें निरस्त कर दी गई हैं। शनिवार की तरह ही रविवार को भी बड़ी संख्या में ट्रेनें प्रभावित हुईं। फिरोजपुर रेल मंडल से अवागमन करने वाली 25 ट्रेनें निरस्त रहीं। 17 ट्रेनें परिवर्तित मार्ग से चलीं तो 8 गंतव्य के बजाय रास्ते में ही रोक दी गईं। 
विज्ञापन


मुख्य रूप से ट्रेन संख्या 12265 दिल्ली-जम्मू तवी, ट्रेन संख्या 22402 उधमपुर-दिल्ली जंक्शन, श्रमजीवी एक्सप्रेस, दिल्ली सराय रोहिल्ला-बीकानेर जंक्शन, नई दिल्ली-जम्मू राजधानी, जम्मू-नांदेड़ एक्सप्रेस, 14034 वैष्णों देवी कटरा-दिल्ली, 14610 श्री वैष्णों देवी कटरा-ऋषिकेश, 12266 जम्मू तवी-दिल्ली सराय रोहिल्ला, 12446 श्री वैष्णों देवी कटरा-नई दिल्ली, 14646 जम्मू तवी-दिल्ली, 22462 श्री वैष्णों देवी कटरा-नई दिल्ली, 74094 पठानकोट-जालंधर, 54621 जालंधर-पठानकोट, 74902 जालंधर-पठानकोट निरस्त रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार को निरस्त रहेंगी ये ट्रेनें
सोमवार को मुख्य रूप से दिल्ली-पठानकोट (22429), जम्मू-दिल्ली (14646), नई दिल्ली-माता वैष्णों देवी (12445), अमृतसर-पठानकोट (54611), पठानकोट-जालंधर सिटी (74904), उधमपुर-जम्मू तवी (74906) समेत एक दर्जन से अधिक ट्रेन निरस्त रहेंगी। अब तक 149 से अधिक ट्रेनें प्रभावित हो चुकी हैं। शनिवार को भी 35 ट्रेनें निरस्त कर दी गई थीं तो 16 परिवर्तित रूट से चलीं। 20 ट्रेनें अपने गंतव्य से पहले ही रोक दी गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed