{"_id":"5d3e48dd8ebc3e6cf13a2dcb","slug":"humidity-raised-after-light-rain-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में हल्की बूंदाबांदी से उमस बढ़ी, बेहाल हुए लोग, तापमान में बढ़ोतरी के संकेत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में हल्की बूंदाबांदी से उमस बढ़ी, बेहाल हुए लोग, तापमान में बढ़ोतरी के संकेत
Mon, 29 Jul 2019 06:46 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 29 Jul 2019 06:46 AM IST
विज्ञापन
Delhi weather
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली में रविवार को हल्की बूंदाबादी के साथ अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हुई। दोपहर में तेज धूप निकली तो उमस ने बेहाल किया। अगले सप्ताह भी दिल्ली में हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं। तापमान में भी बढ़ोतरी के संकेत हैं।
विज्ञापन
मौसम विभाग के मुताबिक, अधिकतम तापमान 34.4 और न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री सेलियस दर्ज हुआ। सुबह से लेकर शाम तक दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में हल्की बारिश दर्ज हुई।
विज्ञापन
अगले सप्ताह भी दिल्ली में बारिश की संभावना है। सोमवार और मंगलवार को दिल्ली के अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी के साथ तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं। सामान्य रूप से बादल छाये रहेंगे और गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
बुधवार और बृहस्पतिवार को दिल्ली के तापमान में करीब 4 डिग्री की गिरावट दर्ज हो सकती है। आसमान में बादलों का डेरा रहेगा। तेज हवाओं और गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना रहेगी। शुक्रवार और शनिवार को दिल्ली में गरज के साथ हल्की बारिश होने के आसार बने रहेंगे।