पहले अपहरण और फिर जिस्फरोशी का धंधा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार और यूपी के साहिबाबाद से अगवा कर लाई गई दो किशोरियों को दिल्ली के सीमापुरी थाना पुलिस ने मुक्त कराया है। 16 साल की इन दोनों किशोरियों से जबरन वेश्यावृत्ति कराई जा रही थी। पुलिस ने इस संबंध में एक आरोपी को दबोचा है। इसकी पहचान जावेद उर्फ टोनी (28) के रूप में हुई है। पुलिस ने मानव तस्करी, जबरन वेश्यावृत्ति कराने समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस जावेद से पूछताछ कर गैंग के बाकी आरोपियों की तलाश कर रही है। पुलिस ने पीड़ित किशोरियों के परिवार को सूचना दे दी है। फिलहाल दोनों किशोरियों को संस्कार आश्रम में रखा गया है।
उत्तर पूर्वी जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि बुधवार शाम उनकी टीम को सूचना मिली थी कि सीमापुरी ई-ब्लॉक के एक मकान में कुछ किशोरियों को बंधक बनाकर रखा गया है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने एक टीम बनाकर मकान पर छापा मारा।
पुलिस ने मकान से 16 साल की दो किशोरियों को मुक्त कराया। दोनों ही बुरी तरह डरी हुई थीं। छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला कि एक किशोरी को अक्तूबर में बिहार के किशनगंज इलाके से अगवा कर लिया गया था। परिवार ने किशनगंज के एक थाने में उसके अपहरण का मुकदमा भी दर्ज कराया हुआ है। इसी तरह दूसरी लड़की को साहिबाबाद के राजेंद्र नगर से अगवा किया गया था। दोनों को दिल्ली लाकर बेच दिया गया। यहां उन से जबरन धंधा कराया जा रहा है। पुलिस जावेद से पूछताछ कर उसके गैंग के बाकी सदस्यों की तलाश कर रही है।