फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Human trafficking accused Bobby Kataria on remand for three days

Bobby Kataria: मानव तस्करी का आरोपी बॉबी कटारिया तीन दिन की रिमांड पर, NIA भी मामले की जांच में जुटी

Tue, 28 May 2024 07:46 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम
अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 28 May 2024 07:46 PM IST
सार

पुलिस आरोपी से इस रैकेट में शामिल अन्य आरोपियों के बारे में पूछताछ कर रही है। दूसरी ओर मानव तस्करी के इस मामले में एनआईए भी जांच कर रही है।

विज्ञापन
Human trafficking accused Bobby Kataria on remand for three days
पुलिस की गिरफ्त में बॉबी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कबूतरबाजी व मानव तस्करी के आरोप में गिरफ्तार बॉबी कटारिया को अदालत ने तीन दिन की रिमांड पर पुलिस को सौंप दिया है। पुलिस ने आरोपी से 20 लाख रुपये की नकदी व चार मोबाइल फोन व वारदात से संबंधित कागजात बरामद किए हैं। पुलिस आरोपी से इस रैकेट में शामिल अन्य आरोपियों के बारे में पूछताछ कर रही है। दूसरी ओर मानव तस्करी के इस मामले में एनआईए भी जांच कर रही है।

विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार यूपी के फतेहपुर निवासी अरुण कुमार व हापुड़ निवासी मनीष तोमर ने बजघेड़ा थाना पुलिस को दी शिकायत में कहा कि वे बेरोजगार थे और इंस्टाग्राम पर यूट्यूबर बॉबी कटारिया के संपर्क में थे। यूट्यूब चैनल पर विदेश में नौकरी दिलाने का विज्ञापन देखकर उन्होंने बॉबी कटारिया से संपर्क किया। बॉबी ने उन्हें अपने सेक्टर-109 स्थित ऑफिस बुलाया। अरुण कुमार 1 फरवरी 2024 को बॉबी कटारिया से उसके आफिस में मिला और दो हजार रुपये में अपना रजिस्ट्रेशन कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने अदालत में आरोपी के खातों में हुए ट्रांजेक्शन व उसके मोबाइल से आने वाली डिटेल के आधार पर छानबीन करने की बात कही है। टीम ने आरोपी को अदालत में पेश करते हुए पांच दिन की पुलिस रिमांड मांगी थी। जिस पर अदालत ने आरोपी को तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed