फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   hudhud effect, train cancel.

हुदहुद की वजह से दक्षिण की कई ट्रेनें रद्द

Sun, 12 Oct 2014 09:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Sun, 12 Oct 2014 09:18 AM IST
विज्ञापन
hudhud effect, train cancel.

विशाखापत्तनम की ओर जाने वाली ट्रेनों पर सबसे अधिक प्रभाव पड़ा है। कई ट्रेनों को रद्द करने की नौबत आ गई है। शुक्रवार रात 11:18 बजे फरीदाबाद पहुंचने वाली दक्षिण एक्सप्रेस के विशाखापत्तनम जाने वाली लिंक ट्रेन को रद्द कर दिया गया।

विज्ञापन


यात्रियों को इसकी पूर्व सूचना नहीं होने के कारण काफी परेशानी झेलनी पड़ी। इसके अलावा रिजर्वेशन रद्द कराने वाले लोगों को भी दिक्कतें हुई।

ज्ञात हो कि पिछले दिनों अंडमान निकोबार में हुदहुद नामक चक्रवाती तूफान ने कहर बरपाया था। इसके बाद यह तूफान आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटीय क्षेत्रों की ओर बढ़ रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक यह तूफान रविवार सुबह करीब 5:00 बजे विशाखापत्तनम के तट से टकराने की आशंका है।
विज्ञापन


इसी का असर रेल यातायात भी साफ देखने को मिल रहा है। रेलवे ने यात्रियों की सुरक्षा की दृष्टि से कदम उठाते हुए विशाखापत्तनम की ओर जाने वाली ट्रेनों को रद्द कर दिया है। जिसमें फरीदाबाद से होते हुए जाने वाली ट्रेनें भी शामिल हैं। विशाखात्तनम से वापस 12 अक्तूबर को चलकर फरीदाबाद पहुंचने वाली लिंक भी रद्द रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा विशाखापट्टन से 12 अक्तूबर को चलने वाली समता एक्सप्रेस भी रद्द रहेगी। इसी तरह 14 अक्तूबर को निजामुद्दीन से विशाखापट्टनम जाने वाली समता एक्सप्रेस भी रद्द रहेगी। ईस्ट कॉस्ट रेलवे के सीपीआरओ जेपी मिश्रा का कहना यात्रियों की सुरक्षा को देखते ट्रेनों को रद्द करने का निर्णय लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed